Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MSCI August Rejig: वोडाफोन आइडिया समेत 7 फर्म को MSCI इंडिया इंडेक्स में किया जाएगा शामिल

MSCI के लेटेस्ट इंडेक्स रिव्यू के अनुसार वोडाफोन आइडिया तथा ऑयल इंडिया सहित सात कंपनियां 30 अगस्त 2024 से एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में शामिल होंगी। इसमें डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया) ऑयल इंडिया ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स रेल विकास निगम वोडाफोन आइडिया और जायडस लाइफसाइंसेज एमएससीआई इंडिया को शामिल किया गया है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

By Agency Edited By: Ankita Pandey Updated: Tue, 13 Aug 2024 04:10 PM (IST)
Hero Image
RVNL, वोडाफोन आइडिया के साथ MSCI इंडिया इंडेक्स में शामिल हुए 7 फर्म के शेयर

पीटीआई, नई दिल्ली। एमएससीआई इंडिया इंडेक्स में कुल सात शेयरों को शामिल किया है, जिसमें वोडाफोन आइडिया, रेल विकास निगम लिमिटेड और डिक्सन टेक्नोलॉजीज को जगह दी गई है। बता दें कि एमएससीआई इंडिया इंडेक्स, एमएससीआई ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स का हिस्सा है।

इसमें RVNL, वोडाफोन आइडिया, डिक्सन टेक्नोलॉजीज (इंडिया), ऑयल इंडिया, ओरेकल फाइनेंशियल, प्रेस्टीज एस्टेट्स और ज़ाइडस लाइफसाइंसेज को जगह दी गई हैं। बता दें कि बंधन बैंक को इस इंडेक्स से बाहर रखा जाएगा। MSCI ने प्रेस रिलीज में बताया कि 30 अगस्त, 2024 के अंत तक ये इंडेक्स लागू किए जाएंगे।

30 अगस्त 2024 को होंगे बदलाव

जानकारी मिली है कि MSCI ग्लोबल स्टैंडर्ड इंडेक्स के घटकों में बदलाव 30 अगस्त 2024 को कारोबार समाप्त होने पर होगा। बंधन बैंक एमएससीआई इंडिया सूचकांक से बाहर हो जाएगा। एमएससीआई वैश्विक निवेश समुदाय के लिए जरूरी निर्णय समर्थन उपकरणों तथा सेवाओं का अग्रणी प्रदाता है।

यह भी पढ़ें - हिंडनबर्ग विवाद के बीच अदाणी ग्रुप को MSCI से मिली गुड न्यूज, शेयरों पर भी दिखा असर

ये होंगे ग्लोबल स्मॉलकैप इंडेक्स से बाहर

एमएससीआई ग्लोबल स्मॉलकैप सूचकांक की सूची में 27 कंपनियों को एमएससीआई इंडिया सूचकांक में शामिल किया जाएगा। इसमें बजाज हिंदुस्तान शुगर, बंधन बैंक, गल्फ ऑयल लुब्रिकेंट्स इंडिया, आइनॉक्स विंड एनर्जी और टीवीएस सप्लाई चेन सॉल्यूशंस शामिल हैं।

कोचीन शिपयार्ड, डिक्सन टेक्नोलॉजीज, जयप्रकाश एसोसिएट्स, नेटवर्क18 मीडिया और दो अन्य एमएससीआई इंडिया सचूकांक से बाहर हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें -NPCI ने NPCI BHIM सर्विसेज लिमिटेड को पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में किया शामिल