Move to Jagran APP

घर बैठे फटाफट करें Voter ID Card में नाम, जन्म तिथि को सही, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Voter ID Card Correction चुनाव में वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड का होना जरूरी है। यह एक जरूरी दस्तावेज है। इसके अलावा यह कई और सरकारी कामों के लिए इसका इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके वोटर आईडी कार्ड में आपका नाम या जन्म तिथि गलत या अलग है तो आप ऑनलाइन इसे ठीक करवा सकते हैं। आइए. जानते हैं कि इनका प्रोसेस क्या है?

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Thu, 19 Oct 2023 05:29 PM (IST)
Hero Image
घर बैठे फटाफट करें Voter ID Card में नाम, जन्म तिथि को सही
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वोटर आईडी कार्ड सरकार द्वारा जारी किया जाता है। यह एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। इसे चुनाव में वोट देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा यह कई कामों के लिए भी इस्तेमाल होता है। उदाहरण के तौर पर पासपोर्ट (Passport) के लिए भी वोटर आईडी कार्ड का इस्तेमाल किया जाता है।

कई बार वोटर आईडी कार्ड में कुछ गलतियां हो जाती है जिनको सही करवाना बहुत जरूरी होता है। अगर इन्हें समय से सही नहीं किया गया तो आगे जाकर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपके भी वोटर आईडी कार्ड में कोई गलती है तो आप उसे घर बैठे सही करवा सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आप ऑनलाइन अपने वोटर आईडी कार्ड को कैसे करेक्ट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- अब तक नहीं बना है Voter ID कार्ड तो न हों परेशान, इन स्टेप्स को फॉलो कर मिनटों में हो जाएगा काम

वोटर आईडी कार्ड में कैसे ठीक करें नाम

  • आपको सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट (www.nvsp.in) पर जाकर लॉग-इन करना होगा।
  • इसके बाद अगर आप कोई दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में चले गए हैं तो आपको ऑनलाइन फॉर्म-6 भरना होगा।
  • वहीं अगर आपका एड्रेस बदल गया है तब आपको फॉर्म 8ए पर क्लिक करना है।
  • अब आप अपना नाम,जन्म तिथि, राज्य, निर्वाचन क्षेत्र, और एड्रेस जैसे बाकी जानकारी भरना होगा।
  • इसके अलावा आपको ईमेल एड्रेस और मोबाइल नंबर आदि जानकारी भी दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको फोटोग्राफ, एड्रेस प्रूफ और कई डॉक्यूमेंट को अपलोड करना है।
  • अब आप डिक्लेरेशन ऑप्शन भरें और कैप्चा दर्ज करें।
  • इसके बाद आपको अपनी सभी जानकारी को वेरीफाई करना है और सबमिट करना है।

वोटर आईडी कार्ड में जन्मतिथि को कैसे ठीक करें

  • इसके लिए आपको राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल में लॉग-इन करना है।
  • अब यहां आपको Correction in Voter ID को सेलेक्ट करना होगा।
  • यह आप correction in Age पर क्लिक करना है और अपनी सही उम्र दर्ज करना है।
  • इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। इसके बाद वेरीफाई करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
  • इसी तरह आप अपने नाम को भी सही कर सकते हैं। 
यह भी पढ़ें- Voter Id Card Download: साइबर कैफे जाने की नहीं होगी जरूरत, घर बैठे ऐसे करें वोटर आईडी कार्ड डाउनलोड