Move to Jagran APP

Wagh Bakri Group के डायरेक्टर Parag Desai का 49 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

Wagh Bakri Group के कार्यकारी निदेशक पराग देसाई की बीते दिन देर रात निधन हो गया है। यह 49 वर्ष के थे। पिछले हफ्ते से अहमदाबाद के निजी अस्पताल में इनका इलाज चल रहा था। कुछ समय पहले एक दुर्घटना में इसके सर में गंभीर चोट लग गई थी। वाघ बकरी ग्रुप की स्थापना 1892 में नारनदास देसाई ने की थी।

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariPublished: Mon, 23 Oct 2023 10:29 AM (IST)Updated: Mon, 23 Oct 2023 10:29 AM (IST)
Wagh Bakri Group के डायरेक्टर Parag Desai का हुआ निधन

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Wagh Bakri Group की स्थापना 1892 में नारनदास देसाई द्वारा किया गया था। अपेन फैमिली को बिजनेस को संभालने वाले कंपनी के डायरेक्टर पराग देसाई (Parag Desai) की बीते दिन देर रात को निधन हो गया। वह वाघ बकरी ग्रुप के कार्यकारी निदेशक के तौर पर काम कर रहे थे। वह केवल 49 वर्ष के थे।

क्या थी वजह

पराग देसाई को पिछले हफ्ते अहमदाबाद के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दरअसल, कुछ समय पहले उनके निवास स्थान पर एक दुर्घटना में उनके सिर में गंभीर चोट लग गई थी। कहा जा रहा है कि वह सुबह वॉक पर गए थे जब उनपर कुत्तों ने हमाला कर दिया था। इस घटना के बाद उनका इलाज चल रहा था। उन्होंने रविवार देर रात को दम तोड़ दिया था।

यह भी पढ़ें- Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana के हैं अनेक फायदे, कौन खुलवा सकता है जनधन अकाउंट

वाघ बकरी टी ग्रुप के निदेशक

पराग और उनके चचेरे भाई पारस 1990 से अपने फैमिली बिजनेस को संभाल रहे थे। पराग ने लॉन्ग आइलैंड यूनिवर्सिटी, यूएसए से एमबीए किया था। वह वाघ बकरी टी ग्रुप के कार्यकारी निदेशक थे। वह कंपनी के बिक्री, विपणन जैसे कई कार्यों का नेटृत्व करते थे।

यह भी पढ़ें- Voluntary Provident Fund है फायदे का सौदा, जानिए क्यों करना चाहिए इसमें निवेश

वाघ बकरी टी ग्रुप के बारे में

वाघ बकरी टी ग्रुप अपनी प्रीमियम चाय के लिए काफी लोकप्रिय है। इसकी स्थापना 1892 में हुई थी। यह चाय का बिजनेस करती है। आज के समय में वाघ बकरी टी ग्रुप भारत की अग्रणी पैकेज्ड चाय कंपनियों में से एक है। यह कंपनी लगभग 2000 करोड़ रुपये से अधिक की है। कंपनी 50 मिलियन किलोग्राम से अधिक चाय का वितरण करती है।

दुनिया भर में चाय निर्यात और खुदरा उपभोक्ताओं के मामले में भी यह कंपनी सबसे आगे है। यह एक वैश्विक ब्रांड के रूप में उभरा है। वाघ बकरी टी ग्रुप गुजरात, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, गोवा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल के बाजार में उपस्थिति है। हाल ही में इन्होंने बिहार, झारखंड, उड़ीसा में प्रवेश किया है।

 


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.