Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पहली बार E-Rupee का कर रहे हैं इस्तेमाल, जानिए पंजीकरण से लेकर वॉलेट में राशि एड करने का प्रॉसेस

E- Rupee Registration आरबीआई की ओर से ई-रुपी का ट्रायल प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसमें बैंक की ओर से रिक्वेस्ट मिलने पर ही यूजर द्वारा रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इस पर पंजीकरण करना काफी आसानी है। कुछ स्टेप्स का पालन करके आप आसानी से ई-रुपी के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके प्रॉसेस के बारे में हम इस रिपोर्ट में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

By Abhinav ShalyaEdited By: Abhinav ShalyaUpdated: Sat, 15 Jul 2023 05:00 PM (IST)
Hero Image
ई-रुपे को फिलहाल चुनिंदा शहरों में शुरू किया गया है।

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की ओर से रुपये के डिजिटल अवतार 'ई-रुपी' (E-Rupee) को लीगल टेंडर बना गया है। इसकी वैल्यू बैंक नोट के बराबर है और पेपर करेंसी की तरह ही डिजिटली इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।

कौन E-Rupee का उपयोग कर सकता है?

एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय बैंक की डिजिटल करेंसी ई-रुपी को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है और फिलहाल क्लोजड यूजर ग्रुप (CUG) में चुने गए ग्राहकों की ओर से केवल कुछ ही लोकेशन पर इसका इस्तेमाल हो रहा है। हम आने वाले समय में और ग्राहक जोड़ेंगे, जब हमें आरबीआई से इस बारे में कोई जानकारी मिलेगी।

कैसे कर सकते हैं E-Rupee का उपयोग?

E-Rupee का उपयोग बैंकों के डिजिटल वॉलेट से किया जा सकता है। ई-वॉलेट के जरिए ई-रुपी यूजर दुकादारों के साथ किसी अन्य को पैसे का भुगतान डिजिटली कर सकता है। इसमें क्यूआर की सुविधा भी दी जाती है, जिसकी मदद से लेनदेन करना आसान और सुविधाजनक हो जाता है।

कैसे E-Rupee के लिए पंजीकृत कर सकते हैं?

मौजूदा समय में ई-रुपी का ट्रायल पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किया जा रहा है। इस कारण बैंक की ओर से रिक्वेस्ट भेजने के बाद ही आप इसके लिए पंजीकृत कर सकते हैं। इसके लिए आपके बैंक की ओर से पंजीकृत नंबर पर ई-रुपी उपयोग करने की रिक्वेस्ट भेजी जाती है। अगर आप इसे स्वीकार कर लेते हैं तो आपको CUG में शामिल कर लिया जाता है।

  • सबसे पहले आपको गूगल प्ले स्टोर से e-Rupee ऐप डाउनलोड करना है।
  • इसके बाद आपके मोबाइल ऐप पर एसएमएस और फोन कॉल आदि की परमीशन के लिए पॉप अप आएगा। इसके आपको नियम व शर्तें पढ़कर इसे स्वीकृति देनी है।
  • इसके बाद पंजीकरण पर क्लिक करें।
  • फिर आपको बैंक के साथ पंजीकृत सिम का चयन करना होगा। इसके बाद एमएमएस के जरिए सिम वेरिफिकेशन किया जाएगा।
  • इसके बार सेट ऐप पिन पर क्लिक करना होगा और डिवाइस पासवर्ड (पिन, फेस अनलॉक और फिंगरप्रिंट) के ऑथेंटिकेट करना होगा।
  • फिर आपको नाम दर्ज करना होगा और 'Choose Wallet' पर क्लिक करें।
  • फिर वॉलेट पिन सेट करें। इसके बाद 'Wallet Successfully Created' लिखा आएगा।
  • इसके बाद 'Wallet Address' पर क्लिक करें।
  • फिर सिलेक्ट वॉलेट पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको बैंक अकाउंट का चयन करना होगा। आप एक बैंक के साथ एक ही वॉलेट क्रिएट कर सकते हैं।
  • इसके बाद डेबिट कार्ड की डिटेल डालनी होगी और आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा।

कैसे ई-रुपी वॉलेट में एड करें राशि?

  • सबसे पहले आपको होम पेज ऐप पर जाकर 'Load' पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद राशि और नोट का चयन करना होगा। फिर 'Load Digital Rupee'पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद आप यूपीआई या किसी और माध्यम से पैसा इसमें एड कर सकते हैं।