Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Interim Budget 2024 Update: बजट- भाषण में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा भारत

Interim Budget 2024 Live Update आज संसद में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश कर रही है। इस बजट में जहां उन्होंने बीते साल में सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताया है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा। आइए इस रिपोर्ट में विस्तार से जानते हैं। पढ़ें पूरी खबर ..

By Priyanka KumariEdited By: Priyanka KumariUpdated: Thu, 01 Feb 2024 11:44 AM (IST)
Hero Image
बजट- भाषण में बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। Interim Budget 2024 Update: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (FM Nirmala Sitharaman) संसद में मोदी सरकार का आखिरी बजट पेश कर रही है। वह छठी बार बजट पेश कर रही है। इस बार अंतरिम बजट पेश किया जा रहा है। बता दें कि निर्मला सीतारमण का यह पहला अंतरिम बजट है।

इस बजट में उनके द्वारा कई मुख्य ऐलान किये गए हैं। बजट भाषण में निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार में देश की अर्थव्यवस्था आगे बढ़ रही है। इस तेजी के साथ वर्ष 2047 तक भारत विकसित राष्ट्र बन जाएगा।

देश के विकास को लेकर सरकार की पहली प्राथमिकता गरीब, महिला, अन्नदाता गरीब किसान है। देश के विकास को लेकर उन्होंने कहा कि बीते 10 साल में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।