Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

पीएम मोदी के भरोसे का प्रतीक बन चुकी हैं निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) इस बार बजट पेश करते ही अपने नाम एक नया रिकॉर्ड दर्ज कर देंगी। यह उनका सातवां पूर्ण बजट होगा और वह ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री होंगी। यह वर्ष 2016 से वित्त मंत्री का कार्यभार संभाल रही है। आइए एक बार इनके जीवन परिचय और करियर पर नजर डालते हैं।

By Priyanka Kumari Edited By: Priyanka Kumari Updated: Mon, 08 Jul 2024 07:32 PM (IST)
Hero Image
कौन हैं निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) Finance Minister

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2024-25 के लिए आम बजट (Union Budget 2024) जुलाई में पेश होगा। इस बजट को पेश करने के साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) के नाम एक नया रिकॉर्ड जुड़ जाएगा।

यह उनका सातवां पूर्ण बजट होगा और वह ऐसा करने वाली देश की पहली वित्त मंत्री होंगी। हालांकि, सबसे ज्‍यादा बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है, जिन्‍होंने कुल 10 बार बजट पेश किया था, लेकिन पूर्णकालिक बजट के मामले में अब यह रिकॉर्ड निर्माला सीतारमण के नाम हो जाएगा।

निर्मला सीतारमण भले ही इतने सालों से बजट पेश कर रही हों, उनके बारे में कितना जानते हैं आप?

निर्मला सीतारमण का जीवन परिचय

निर्मला सीतारमण का जन्म तमिलनाडु के मदुरै जिले में हुआ। इनके पिता का नाम नारायण सीतारमण और माता सावित्री देवी है। निर्मला सीतारमण के पिता भारतीय रेलवे के कर्मचारी थे।

इनकी पढ़ाई के दौरान ही शादी हो गई थी। इनके पति का नाम परकला प्रभाकर है, जो पेशे से अर्थशास्त्री और सामाजिक टिप्पणीकार हैं।

शादी के बाद निर्मला सीतारमण लंदन चली गई थी और 1991 में भारत वापस आई।

निर्मला सीतारमण का करियर

निर्मला सीतारमण ने सीतालक्ष्मी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया है। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) से इकोनॉमी में पोस्ट-ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने एमफिल की डिग्री हासिल की।

निर्मला सीतारमण ने अपने करियर की शुरुआत प्राइसवाटरहाउस कूपर्स इंटरनेशनल लिमिटेड (PricewaterhouseCoopers International Limited) से की है। वह यहां पर सीनियर मैनेजर की पोस्ट पर कार्यरत थी। इसके बाद उन्‍होंने बीबीसी वर्ल्ड सर्विस में भी काम किया।

साल 2000 में निर्मला सीतारमण भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई। इस साल वह आंध्र प्रदेश यूनिट की प्रवक्ता बनीं। वर्ष 2010 में वह भाजपा की प्रवक्ता बन गई थीं।

वर्ष 2016 में निर्मला सीतारमण ने मिनिस्टर ऑफ स्टेट का पद संभाला। इसके बाद उन्होंने रक्षा मंत्री का पद संभाला। आपको बता दें कि वर्ष 2019 से वह देश की वित्त मंत्री का पद संभाल रही हैं।

निर्मला सीतारमण अचीवमेंट

वर्ष 2014 के चुनाव में निर्मला सीतारमण का बड़ा योगदान रहा है। साल 2016 में निर्मला सीतारमण ने मिनिस्टर ऑफ स्टेट का पद संभाला। इसके बाद वह देश की दूसरी रक्षा मंत्री बनी। वर्ष 2019 में निर्मला सीतारमण दूसरी महिला वित्त मंत्री बनी थी।