Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Budget 2024 में सीनियर सिटिजन को होगा ज्यादा फायदा, राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा - दूरगामी नीतियों वाला होगा बजट

Union Budget 2024 देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने आज संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित किया। इस संबोधन में उन्होंने आगामी आम बजट को लेकर उन्होंने कहा कि आगामी बजट में दूरगामी नीतियों पर ध्यान दिया जाएगा। इसके अलावा इस बजट का सबसे ज्यादा लाभ सीनियर सिटिजन को मिलेगा। बजट में किसानों के लिए भी एलान किया जाएगा।

By Agency Edited By: Priyanka Kumari Updated: Thu, 27 Jun 2024 03:48 PM (IST)
Hero Image
Budget 2024 में सीनियर सिटिजन और किसानों पर रहेगा फोकस

एजेंसी, नई दिल्ली। आज देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने संसद के इस संयुक्त सत्र को संबोधित किया। उन्होंने इस सत्र में आगामी बजट (Union Budget 2024) को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है।

जुलाई में आम बजट पेश होगा। अभी तक बजट की तारीख का अधिकारिक एलान नहीं किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि केंद्रीय बजट में देश के प्रमुख आर्थिक और सामाजिक फैसलों की घोषणा के साथ ऐतिहासिक कदम भी उठाए जाएंगे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा

छह दशकों के बाद देश में पूर्ण बहुमत वाली एक स्थिर सरकार बनी है। लोगों ने तीसरी बार इस सरकार पर भरोसा दिखाया है। लोगों को पता है कि केवल यही सरकार उनकी आकांक्षाओं को पूरा कर सकती है। 18वीं लोकसभा कई मायनों में ऐतिहासिक है। इस लोकसभा का गठन अमृत काल के शुरुआती वर्षों में हुआ था, यह लोकसभा देश के संविधान को अपनाने के 56वें ​​वर्ष की भी गवाह बनेगी।

दूरगामी नीतियों वाला बजट

उन्होंने बताया कि जल्द ही इस कार्यकाल का पहला बजट पेश होने वाला है। इस बजट में सरकार दूरगामी नीतियों और भविष्यवादी दृष्टिकोण पर ध्यान रहेगा। इस बजट में कई बड़े आर्थिक और सामाजिक फैसलें लिए जाएंगे।

देश की इकोनॉमी को लेकर राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के संकल्प ने आज भारत को दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बना दिया है। पिछले 10 सालों में भारत 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था से बढ़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। अब सरकार दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के लिए काम कर रहा है।

इसके अलावा बजट में मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, एग्रीकल्चर पर भी ध्यान दिया जाएगा।

पीएम आवास योजना (PM Awaas Yojana) के तहत सरकार 3 करोड़ नए घर बनाएंगी। वहीं, महिलाओं का कौशल, साधन, सम्मान बढ़ाने पर भी सरकार का ध्यान रहेगा।

राष्ट्रपति मुर्मू ने यह भी कहा कि इस बजट का लाभ सबसे ज्यादा सीनियर सिटिजन को होगा। आयुष्यमान भारत योजना (Aayushman Yojana) में अब 70 साल से ज्यादा आयु वाले व्यक्ति का भी फ्री में इलाज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- ITR Filling: आईटीआर फाइल करते समय आपके पास हैं 2 ऑप्शन: कहां बचा पाएंगे ज्यादा टैक्स, यहां पढ़ें डिटेल्स

किसानों पर होगा फोकस

इस बजट में सरकार का फोकस किसानों पर रहेगा। सरकार किसानों की हर समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करेगी। राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा की छोटे किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या भंडारण की होती है। ऐसे में सरकार इस समस्या का समाधान के लिए सरकार नई योजना पेश कर सकती है।

उन्होंने कहा कि पीएम-किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत किसानों को 3,20,000 करोड़ रुपये से ज्यादा दिए जा चुके हैं। इस तरह की योजना से जहां एक तरफ किसानों की इनकम बढ़ेंगी वहीं, दूसरी तरफ भारत अधिक आत्मनिर्भर बनेगा।

यह भी पढ़ें- ITR Filling: आईटीआर फाइल करना ही नहीं काफी, भूलकर भी न करें ये गलती; धरी की धरी रह जाएगी सारी मेहनत