Gold Price Today: राहत भरी खबर, सोने के दाम में हल्की गिरावट; आपके शहर में इतना पहुंचा 24 कैरेट सोना
आज 15 सितंबर को सोने के भाव (Gold Price Today) में हल्की गिरावट देखी गई है। इसमें सुबह 9.47 बजे 30 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। हालांकि चांदी (Silver Price Today) की चमक तेज होती दिख रही है। आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में सोने और चांदी की क्या कीमत चल रही है।

नई दिल्ली। 15 सितंबर यानी सोमवार के दिन सोने की रफ्तार (Gold Rate Today) थोड़ी धीमी हुई है। सोने में हल्की गिरावट देखी जा रही है। सुबह 9.53 बजे सोने के दाम (Gold Price in India) में 105 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखी जा रही है। चांदी में अभी 74 रुपये प्रति किलो की बढ़ोतरी देखी गई है।
आइए सबसे पहले जानते हैं कि देशभर में सोने और चांदी की क्या कीमत है?
Gold Price Today: क्या है सोने की कीमत?
सुबह 9.56 बजे एमसीएक्स (Multi Commodity Exchange) में 24 कैरेट सोने का भाव 109,260 रुपये प्रति 10 ग्राम चल रहा है। सोने ने अब तक 109150 रुपये प्रति 10 ग्राम का लो रिकॉर्ड और 109,359 प्रति 10 ग्राम का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में 12 सितंबर की शाम को 24 कैरेट सोने की कीमत 109097 रुपये दर्ज की गई है।
Silver Price Today: क्या है चांदी का भाव?
सोने से विपरीत चांदी की रफ्तार तेज हुई है। सुबह 10.02 बजे 1 किलो चांदी की कीमत एमसीएक्स में 128,948 रुपये दर्ज किया गया है। चांदी में अभी 116 रुपये प्रति किलो की तेजी देखी जा रही है। चांदी ने अब तक 127,121 रुपये प्रति किलो का लो रिकॉर्ड और 129123 रुपये प्रति किलो का हाई रिकॉर्ड बनाया है।
IBJA में 12 सितंबर शाम को 1 किलो चांदी की कीमत 124499 रुपये दर्ज की गई है।
आपके शहर में क्या है दाम?
रायपुर में आज 15 सितंबर को सबसे सस्ता सोना मिल रहा है। वहीं भोपाल और इंदौर में सोने की कीमत सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही अगर चांदी की बात करें तो पटना में चांदी की कीमत सबसे कम है। इसके अलावा भोपाल और इंदौर में चांदी की कीमत सबसे ज्यादा दर्ज की गई है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।