Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

KVP Interest Rate: इस सरकारी योजना में निवेश का सुनहरा मौका, 115 महीने में डबल हो जाएगा आपका पैसा

Small Saving Scheme Kisan Vikas Patra Interest Rate April-June 2023 छोटी बचत योजनाओं में से एक किसान विकास पत्र में अप्रैल महीने से शानदार ब्याज मिल रहा है। साथ ही मैच्योरिटी की अवधि में भी बदलाव किए गए हैं। (जागरण फोटो)

By Sonali SinghEdited By: Sonali SinghUpdated: Mon, 03 Apr 2023 05:43 PM (IST)
Hero Image
Small Saving Scheme Kisan Vikas Patra Interest Rate, See Detail

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। Kisan Vikas Patra Interest Rate: छोटी बचत योजनाओं के तहत आने वाले किसान विकास पत्र (KVP) में निवेश का अच्छा विकल्प मिलने वाला है। सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 की पहली तिमाही से किसान विकास पत्र की ब्याज दर में वृद्धि की घोषणा की है। इस घोषणा के तहत ब्याज दर में बढ़ोतरी के अलावा, मैच्योरिटी पीरियड में भी बदलाव किया गया है। तो चलिए, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

बढ़ गया है ब्याज

नए अपडेट के बाद किसान विकास पत्र के निवेश में मिलने वाली नई ब्याज दर 7.5% होगी, जो पहले 7.2% थी। वहीं, मैच्योरिटी पीरियड में 115 महीना कर दिया गया है। इसका मतलब है कि केवीपी योजना के तहत जमा किया गया पैसा अब 115 महीनों में दोगुना होगा। वहीं, पहले इसका मैच्योरिटी पीरियड 123 महीने था। बता दें कि बढ़ी हुई ब्याज दर और कम मैच्योरिटी पीरियड का लाभ 30 जून तक मिलने वाला है।

1,000 रुपये के साथ करें शुरुआत

किसान विकास पत्र में निवेश के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये तक की राशि निर्धारित की गई है। इसमें 50,000 रुपये से अधिक का निवेश भी किया जा सकता है। हालांकि, इसके लिए पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है। निवेश के बाद निवेश राशि के समान प्रमाण पत्र जारी किए जाते हैं। इस योजना में पैसा लगाने की कोई ऊपरी सीमा नहीं है।

ये लोग लगा सकते हैं पैसा

किसान विकास पत्र में निवेश के लिए कोई भी वयस्क इस योजना में अपना खाता खोल सकता है। संयुक्त खाता खोलने के लिए 3 वयस्क साथ में आ सकते हैं। नाबालिग के लिए भी इस योजना के तहत खाता खोला जा सकता है, 10 साल से ऊपर का कोई नाबालिग भी अपने नाम पर खाता खोल सकता है।

अगर आप मैच्योरिटी पीरियड से पहले योजना का पैसा निकालना चाहते हैं तो इसके लिए पेनाल्टी तय की गई है। यह पेनाल्टी एक साल से पहले पैसा निकालने पर है। अगर एक साल से ढाई साल के बीच पैसे निकालते हैं तो पेनाल्टी तो नहीं लगती, लेकिन ब्याज कम हो जाता है।