Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

मुंबई नहीं, ये है सबसे ट्रैफिक वाला शहर...10km तय करने में लगते हैं आधे घंटे, दुनियाभर में मिला दूसरा स्थान

Bengaluru Second Most Congested City In World हाल ही में आई एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत के बेंगलुरु शहर को दुनिया के दूसरे सबसे ट्रैफिक वाले शहर का दर्जा दिया गया है।लंदन को पहला स्थान मिला है। (जागरण फोटो)

By Sonali SinghEdited By: Sonali SinghUpdated: Thu, 16 Feb 2023 07:28 PM (IST)
Hero Image
Bengaluru Most Congested City In World 2022, See Full List

नई दिल्ली, बिजनेस डेस्क। अगर आपको लगता है कि मुंबई भारत के सबसे ज्यादा ट्रैफिक वाले शहरों में से एक है, तो आप बिल्कुल गलत हैं। डच स्थान प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ टॉम-टॉम द्वारा प्रकाशित ट्रैफिक इंडेक्स के अनुसार, सिटी सेंटर (BBMP Area) श्रेणी में 2022 के दौरान बेंगलुरु (Bengaluru) को दुनिया के दूसरे सबसे ट्रैफिक वाले शहर का दर्जा दिया गया है।

यहां 10 किमी की दूरी को तय करने में आधे घंटे का समय लग जाता है। वहीं, हेवी ट्रैफिक वाले शहरों में पहला स्थान लंदन को दिया गया है।

रिपोर्ट में हुआ खुलासा

स्थान प्रौद्योगिकी कंपनी टॉम टॉम के अनुसार, भारत का सिलिकॉन शहर कहा जाने वाला बेंगलुरु दुनिया के सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहरों में शामिल है और यह दुनियाभर में शहरी भीड़ के आधार पर दूसरे नंबर पर आता है। यह रैंक दुनिया भर के शहरों को उनके औसत यात्रा समय के आधार पर दिया जाता है।

2022 में बेंगलुरु शहर में 10 किलोमीटर की दूरी तय करने के लिए लगभग 29 मिनट और 10 सेकंड का समय लगा, जबकि लंदन ने इतनी ही दूरी तय करने में 36 मिनट 20 सेकंड का समय दर्ज किया है।

लगातार बढ़ रही है भीड़

आंकड़ों के अनुसार, बेंगलुरु में लगातार भीड़ बढ़ रही है। 2019 में शहर को दुनिया में सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहर का दर्जा दिया गया था। 2021 में बेंगलुरु में यात्रा का समय 40 सेकंड बढ़ गया। 2022 में बेंगलुरु से यात्रा करने का सबसे खराब दिन 15 अक्टूबर था, जब 10 किलोमीटर ड्राइव करने में 33 मिनट और 50 सेकंड का समय लगा था ।

शहर ने 2022 में कुल 1,009 किलोग्राम कार्बन डाइऑक्साइड का भी उत्सर्जन किया, जिसमें से 275 किलोग्राम सिर्फ 10 किमी की ट्रैफिक की वजह से हुआ। इस तरह इस शहर में लगातार प्रदूषण का स्तर भी बढ़ रहा है। ट्रैफिक को देखते हुए शहर की सिग्नलिंग और आउटगोइंग ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जा रहा है।

भारत के ये शहर हैं लिस्ट में शामिल

टॉम टॉम के सबसे ट्रैफिक वाले शहरों की लिस्ट में भारत के सबसे अधिक ट्रैफिक वाले शहरों में बेंगलुरु सबसे ऊपर है। इसके बाद पुणे (6वें स्थान पर), नई दिल्ली (34) और मुंबई (47) का स्थान है।

ये भी पढ़ें-

Bank Account हो गया है बंद और नहीं निकाल पा रहे पैसा, जान लीजिए ये तरीका; आसानी से मिल जाएगी पूरी रकम

ITR Form: 1 अप्रैल से आ रहे हैं नए इनकम टैक्स रिटर्न फॉर्म, करदाता ऐसे उठा सकते हैं फायदा