Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

नया ऑफिस खोलने जा रहा है RBI, मुंबई में तलाश रही है जगह

RBI ने मुंबई में 2601*7681 वर्ग मीटर के ऑफिस एरिया के लिए कार्यालय परिसर की एकमुश्त खरीद के तहत Request for Proposals जारी किया है। RBI अपने मौजूदा ऑफिस के नजदीक साउथ मुंबई या बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स के पास शांत और खाली जगह की तलाश कर रही है।

By Abhishek PoddarEdited By: Updated: Sun, 08 Aug 2021 05:14 PM (IST)
Hero Image
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपने लिए एक नए ऑफिस की तलाश में है

नई दिल्ली,पीटीआइ। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) अपने लिए एक नए ऑफिस की तलाश में है। RBI ने मुंबई में 2,601*7,681 वर्ग मीटर के ऑफिस एरिया के लिए "कार्यालय परिसर की एकमुश्त खरीद" के तहत Request for Proposals (RFP) जारी किया है। इस RFP के अनुसार RBI इस नए ऑफिस के लिए अपने मौजूदा ऑफिस के नजदीकी एरिया, साउथ मुंबई या बांद्रा कुर्ला कांप्लेक्स (BKC)के आस पास ही बाजार की कीमतों पर ही किसी शांत और खाली जगह की तलाश कर रहा है। RBI मुंबई या कुर्ला में कम से कम 2,601 वर्ग मीटर और अधिकतम 7,618 वर्ग मीटर वाले एक ऐसे क्षेत्र की तलाश कर रहा है, जो कि उसके सेंट्रल ऑफिस बिल्डिंग के फ्रंट 1.5 किलोमीटर की परिधि में हो।

इसके अलावा RFP में यह कहा गया है कि कम से कम 30 साल की लीज अवधि के साथ लीजहोल्ड भूमि पर स्थित संपत्ति के प्रस्तावों पर भी आरबीआई द्वारा विचार किया जाएगा। एनारॉक प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स के चेयरमैन अनुज पुरी ने कहा कि हमारी रिसर्च के अनुसार, BKC में कुल लीज योग्य जगह लगभग 8.7 मिलियन वर्ग फीट क्षेत्र है, जिसमें से 8से 10 प्रतिशत खाली पड़ा है। इसके अलावा सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) क्षेत्र में कुल लीज योग्य स्थान लगभग 21 लाख वर्ग फुट है, जिसमें से 10-12 प्रतिशत खाली पड़ा है।

RBI के मौजूदा ऑफिस की जानकारी

भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना 1 अप्रैल, 1935 को भारतीय रिजर्व बैंक अधिनियम, 1934 के प्रावधानों के अनुसार की गई थी। रिजर्व बैंक का केंद्रीय कार्यालय शुरू में कोलकाता में स्थापित किया गया था लेकिन 1937 में इसे स्थायी रूप से मुंबई में स्थानांतरित कर दिया गया था। RBI का केंद्रीय कार्यालय वह जगह है जहां गवर्नर बैठता है और जहां नीतियां तैयार की जाती हैं। हालांकि मूल रूप यह जगह से निजी स्वामित्व में है, लेकिन 1949 में राष्ट्रीयकरण के बाद से रिजर्व बैंक पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है। RBI के 27 क्षेत्रीय कार्यालय हैं, जिनमें से अधिकांश राज्य की राजधानियों में हैं। इसके अलावा रिजर्व बैंक के 4 उप कार्यालय भी हैं।