Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Vande Bharat: विशाखापत्तनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव, 34-35 की खिड़की पर हुई पत्थरबाजी

विशाखापत्तनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड रेलवे स्टेशन से पहले अज्ञात तत्वों की ओर से पथराव किया गया। ट्रेन में यात्रा कर रहे भिलाई निवासी अप्पल नायडू ने बताया कि खरियार रोड स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पहले उनके कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की पर पत्थरबाजी हुई।

By Jagran News Edited By: Jeet Kumar Updated: Sun, 29 Sep 2024 05:45 AM (IST)
Hero Image
विशाखापत्तनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत ट्रेन पर पथराव

 जेएनएन, भिलाई। विशाखापत्तनम से दुर्ग जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे ओडिशा के नुआपाड़ा जिले में खरियार रोड रेलवे स्टेशन से पहले अज्ञात तत्वों की ओर से पथराव किया गया।

ट्रेन में यात्रा कर रहे भिलाई निवासी अप्पल नायडू ने नईदुनिया प्रतिनिधि को फोन कर बताया कि खरियार रोड स्टेशन पर ट्रेन पहुंचने के पहले उनके कोच ई-2 की सीट नंबर 34-35 की खिड़की पर पत्थरबाजी हुई। इससे खिड़की के शीशे दरक गए।

बता दें कि इस ट्रेन के ट्रायल के दौरान 13 सितंबर को भी महासमुंद के पास पथराव किया गया था। इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था।

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें