Move to Jagran APP

CG Board Exam Result: बिलासपुर में ऑटो चालक की बेटी बनी प्रदेश टॉपर, 97.33 अंक हासिल कर मिसाल पेश की

छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं के परिणाम गुरुवार को घोषित किए गए। राज्य की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में प्रिया साहू ने टॉप किया है। प्रिया ने 97.33 फीसदी नंबर प्राप्त करके राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। छात्रा प्रिया साहू सकरी के सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पढ़ती हैं। प्रिया के पिता इतवारी राम साहू ऑटो चालक हैं और वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।

By Jagran News Edited By: Abhinav Atrey Updated: Fri, 10 May 2024 04:27 PM (IST)
Hero Image
बिलासपुर में ऑटो चालक की बेटी बनी प्रदेश टॉपर। (फोटो, जागरण)

जेएनएन, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ बोर्ड के 10वीं के परिणाम गुरुवार को घोषित कर दिए गए। राज्य की 10वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम में प्रिया साहू ने टॉप किया है। प्रिया ने 97.33 फीसदी नंबर प्राप्त करके राज्य में नौवां स्थान हासिल किया है। छात्रा प्रिया साहू सकरी के सरकारी कन्या उच्चतर माध्यमिक स्कूल में पढ़ती हैं। प्रिया के पिता इतवारी राम साहू ऑटो चालक हैं और वह अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ी हैं।

प्रिया साहू का मानना है कि उन्हें यह सफलता संघर्ष से मिली है। उन्होंने कहा कि पिता इतवारी राम साहू सवारी ऑटो चालाकर ठंड, बारिश और भीषण गर्मी में परिवार को पालने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। मुझे उन्हीं की मेहनत से प्रेरणा मिली। पिता मेरे रोल मॉडल हैं। माता दीपा साहू पढ़ाई को लेकर मेरा पूरा ख्याल रखती थीं।

हर दिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थीं प्रिया

उन्होंने बाताया कि वह हर दिन पांच से छह घंटे पढ़ाई करती थीं। मन उबने पर वह रंगोली, मेंहदी बनाने का काम करने लगती थीं। प्रिया को रंगो से खास लगाव है। उन्होंने बताया कि कक्षा 11वीं में गणित विषय का चुनाव कर इंजीनियर बनने की इच्छा है।

इंजीनियर बनने का सपना बेटी प्रिया पूरा करेगी- पिता

बेटी प्रिया की इस शानदार उपलब्धि को लेकर उनके पिता इतवारी राम का खुशी का ठिकाना नहीं है। उनका कहना है कि उन्‍हें बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। वे खुद इंजीनियर बनना चाहते थे, लेकिन उनका यह सपना बेटी प्रिया पूरा करेगी।

बिलासपुर में 10वीं के रिजल्ट में सुधार

वहीं, बिलासपुर जिले में कक्षा 10वीं में इस साल 63.28 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की, जबकि पिछले साल 2023 में 61.43 प्रतिशत बच्चे सफल हुए थे। यानी इस बार ज्यादा अच्छा परिणाम रहा। कक्षा 12वीं में स्थिति उलट रही। पिछले साल जहां 68.24 प्रतिशत बच्चे सफल हुए थे इस बार इसमें गिरावट दर्ज की गई है। केवल 66.97 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सफलता अर्जित किया है।

ये भी पढ़ें: Crime in Korba: दंपती समेत 2 साल की बेटी की हत्या, हत्यारे ने धारदार हथियार से किया हमला; जांच में जुटी पुलिस

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।