Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

CG Chunav 2023: घोषणा पत्र तैयार करने के लिए BJP को मिले अब तक 22 हजार सुझाव, हर वर्ग के लोग शामिल

CG Chunav 2023 प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक शिवरतन शर्मा शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संभागस्तर पर विधानसभा घोषणा पत्र समिति के सदस्यों को घोषणा पत्र सुझाव संकलन पेटी का वितरण कर जनता से छत्तीसगढ़िया मन के बात ला सुझाव के तौर पर पेटी में संकलन करने आवश्यक मार्गदर्शन दिए।

By Jagran NewsEdited By: Mohammad SameerUpdated: Sat, 19 Aug 2023 06:47 AM (IST)
Hero Image
घोषणा पत्र तैयार करने के लिए BJP को मिले अब तक 22 हजार सुझाव (file photo)

दुर्ग, जेएनएनः आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र तैयार करने भाजपा को अब तक 22 हजार से अधिक सुझाव मिल चुका है। प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक शिवरतन शर्मा ने बताया कि घोषणा पत्र तैयार करने आम लोगों से सुझाव के लिए एक मोबाइल वाटसएप नंबर और ईमेल आइडी जारी किया गया है। वाटसएप नंबर पर करीब 20 हजार और ईमेल आइडी दो हजार से अधिक लोगों ने सुझाव भेजे हैं।

सुझाव देने वालों में सभी वर्ग के लोग शामिल हैं। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष और प्रदेश चुनाव घोषणा पत्र समिति के सह संयोजक शिवरतन शर्मा शुक्रवार को दुर्ग पहुंचे। यहां उन्होंने दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में संभागस्तर पर विधानसभा घोषणा पत्र समिति के सदस्यों को घोषणा पत्र सुझाव संकलन पेटी का वितरण कर जनता से छत्तीसगढ़िया मन के बात ला सुझाव के तौर पर पेटी में संकलन करने आवश्यक मार्गदर्शन दिए।

इस दौरान दुर्ग संभाग भाजपा प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव, चुनाव घोषणा पत्र समिति सदस्य डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व मंत्री रामशिला साहू, दयालदास बघेल, जिला भाजपा अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित चंद्राकर, सुरेंद्र कौशिक सहित अन्य उपस्थित थे।

बैठक से पहले भाजपा नेता शिवरतन शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि भाजपा का घोषणा पत्र आम जनता से सुझाव लेकर की तैयार किया जाएगा। इसके लिए सुझाव पेटी का वितरण प्रत्येक विस क्षेत्र में किया जा रहा है। सुझाव पेटी को आम जनता के बीच भी पहुंचाया जा रहा है। 

90 दिन पार्टी के लिए समर्पित रहें

जिला भाजपा कार्यालय दुर्ग में हुई घोषणा पत्र समिति की संभाग स्तरीय बैठक को समिति के सहसंयोजक शिवरतन शर्मा, संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी, मधुसूदन यादव, अवधेश चंदेल सहित अन्य लोगों ने संबोधित किया। बैठक को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह चुनावी समर पर उतर चुकी है।

यह बैठक चुनावी घोषणा पत्र को लेकर है। घोषणा पत्र सभी वर्ग के लोगों से सुझाव लेकर तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा की विजय संकल्प यात्रा दुर्ग संभाग पहुंचेगी। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले 90 दिन पूरी तरह पार्टी के लिए समर्पित रहें। बैठक को भाजपा संभाग प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने 21 विधायक प्रत्याशियों की घोषणा कर अपने आप को पूरी तरह से चुनावी रंग में रंग लिया है।