Move to Jagran APP

CG News: छत्तीसगढ़ में फेल हो सकता है आईएनडीआईए गठबंधन का फॉर्मूला, यहां कांग्रेस-आप नहीं करेंगी सीटों का बंटवारा

कांग्रेस और आप के बीच इंडिया गठबंधन का फार्मूला छत्तीसगढ़ में फेल हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से यहां कांग्रेस आप के साथ सीटों का बंटवारा नहीं करेगी। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और आप दोनों ही चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टियों ने अलग-अलग समितियों का गठन भी कर दिया है।

By Jagran NewsEdited By: Jeet KumarUpdated: Sat, 20 Jan 2024 04:30 AM (IST)
Hero Image
छत्तीसगढ़ में फेल हो सकता है आईएनडीआईए गठबंधन का फॉर्मूला

राज्य ब्यूरो, रायपुर। कांग्रेस और आप के बीच इंडिया गठबंधन का फार्मूला छत्तीसगढ़ में फेल हो सकता है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से यहां कांग्रेस आप के साथ सीटों का बंटवारा नहीं करेगी।

हाल ही में आप के प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य बड़े नेताओं ने कांग्रेस के साथ इंडिया गठबंधन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए त्यागपत्र दे दिया। कांग्रेस के पदाधिकारियों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी पहले ही तय कर चुकी है कि लोकसभा चुनाव में सीटों का बंटवारा नहीं किया जाएगा। आप के पदाधिकारियों का इस्तीफा उनका भीतरी मामला हो सकता है। प्रदेश में इंडिया गठबंधन का अस्तित्व नहीं है।

लोकसभा की तैयारियों में जुटे

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस और आप दोनों ही चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं। पार्टियों ने अलग-अलग समितियों का गठन भी कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संचार विभाग के प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कमेटी के पदाधिकारी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। इंडिया गठबंधन का फार्मूला प्रदेश में संभवत: लागू नहीं होगा। प्रदेश की 11 सीटों पर कांग्रेस की चुनावी तैयारियां शुरू हो चुकी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।