Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव गिरफ्तार, पुलिस और समर्थकों की हुई झड़प

बलौदाबाजार हिंसा मामल में शनिवार को भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था। 10 जून को बलौदा बाजार कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान व्यापक हिंसा हुई थी। इसमें 240 से अधिक शासकीय व निजी वाहनों को फूंक दिया गया था।

By Jagran News Edited By: Nidhi Avinash Updated: Sat, 17 Aug 2024 11:05 PM (IST)
Hero Image
बलौदाबाजार हिंसा मामले में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव गिरफ्तार (Image: Jagran)

नई दुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार में बीते 10 जून को हुई आगजनी और हिंसा के मामले में शनिवार को भिलाई नगर से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान पुलिस की विधायक समर्थकों से जमकर झड़प भी हुई।

गिरफ्तारी के पहले विधायक सफेद झंडा और संविधान की किताब थामे दिखे। पुलिस ने विधायक को बयान दर्ज कराने के लिए चार बार नोटिस देकर बुलाया था, लेकिन वह नहीं गए। बता दें कि बलौदा बाजार में सतनामी समाज के धार्मिक स्तंभ को नुकसान पहुंचाने के विरोध में प्रदर्शन चल रहा था।

CBI जांच की हो रही मांग 

लोग सीबीआइ जांच की मांग कर रहे थे। 10 जून को बलौदा बाजार कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन के दौरान व्यापक हिंसा हुई थी। इसमें 240 से अधिक शासकीय व निजी वाहनों को फूंक दिया गया था। इस मामले में अब तक 178 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस की जानकारी में यह आया था कि कलेक्टर कार्यालय के घेराव के पहले बड़ी सभा हुई थी। इसमें भिलाई नगर विधायक भी शामिल थे। इसलिए पुलिस उन्हें बयान दर्ज कराने के लिए बुला रही थी।

कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश

विधायक यह कहकर टाल रहे थे कि वह अपनी राजनीति छोड़ बयान दर्ज कराने नहीं आ सकते। पुलिस को बयान लेना हो तो उनके पास आए। उधर, विधायक की गिरफ्तारी पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कांग्रेस नेताओं को फंसाने की साजिश हो रही है। पुलिस को राजनीतिक दबाव में आकर कार्रवाई नहीं करनी चाहिए। भाजपा से जुड़े एक भी नेता से पूछताछ नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति: छत्तीसगढ़ में अब 18 बोली-भाषा में होगी पढ़ाई, IIT की तर्ज राज्य के हर जिले में होगा प्रौद्योगिकी संस्थान

यह भी पढ़ें:  CG News: छत्तीसगढ़ में ईओडब्ल्यू का चार राज्यों में मारा छापा, कोयला परिवहन घोटाले से जुड़ा है मामला

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें