Chhattisgarh: विष्णुदेव मंत्रिमंडल में विभागों का बंटवारा, विजय शर्मा को गृह तो बृजमोहन को शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी
विष्णुदेव मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब शुक्रवार को विभागों का बंटवारा हो गया। मुख्यमंत्री साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन ऊर्जा और जनसंपर्क मंत्रालय रखा है जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह जेल एवं पंचायल मंत्रालय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पीडब्ल्यूडी आरईएस और नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हाल ही में विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के साथ मुलाकात की थी।
डिजिटल डेस्क, रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब शुक्रवार को विभागों का बंटवारा हो गया। हाल ही में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नई दिल्ली में मुलाकात की थी। इस दौरान उप मुख्यमंत्री अरुण साव व विजय शर्मा भी मौजूद रहे। इसी बैठक में मंत्रियों के नामों पर अंतिम मुहर लगी।
मुख्यमंत्री साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, ऊर्जा और जनसंपर्क मंत्रालय रखा है, जबकि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को गृह, जेल एवं पंचायल मंत्रालय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव को पीडब्ल्यूडी, आरईएस और नगरीय प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
किसे मिला कौन सा विभाग?
क्रमांक | मंत्री | विभाग |
1 | बृजमोहन अग्रवाल | स्कूल, शिक्षा, उच्च शिक्षा, संसदीय कार्य, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग |
2 | राम विचार नेताम | आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण |
3 | दयाल दास बघेल | खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण |
4 | केदार कश्यप | वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता |
5 | लखनलाल देवागन | वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम |
6 | श्याम बिहारी जायसवाल | लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, बीस सूत्रीय कार्यान्वयन |
7 | ओपी चौधरी | वित्त, वाणिज्यिक कर, आवास एवं पर्यावरण, योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी |
8 | लक्ष्मी राजवाड़े | महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण |
9 | टंक राम वर्मा | खेलकूद एवं युवा कल्याण, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन |
यह भी पढ़ें: भाजपा महिला मोर्चा ने लिया संकल्प, लोकसभा में भी खिलाएंगे कमल; ये रहेगी रणनीति
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।