Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

आसमान में दो घंटे फंसी रही हज यात्रियों की जान, तकनीकी खराबी के बाद दूसरे विमान से लौटे मुंबई; 540 यात्री थे सवार

हज यात्रा पर गए छत्तीसगढ़ के यात्रियों के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद वापस सऊदी अरब के मदीना ले जाया गया। दो घंटे तक विमान ठीक नहीं हुआ तब दूसरे विमान में यात्रियों को रवाना किया गया। राज्य हज कमेटी के चेयरमैन असलम खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 361 यात्री समेत महाराष्ट्र के भी यात्री विमान में थे। इसमें 189 पुरुष और 172 महिलाएं थीं।

By Jagran News Edited By: Sonu Gupta Updated: Fri, 19 Jul 2024 09:43 PM (IST)
Hero Image
हज यात्रा पर गए छत्तीसगढ़ के यात्रियों के विमान में आई थी तकनीकी खराबी।

जागरण न्यूज नेटवर्क, रायपुर। हज यात्रा पर गए छत्तीसगढ़ के यात्रियों के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद जेद्दा में रनवे खाली नहीं होने से लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली, तब विमान को वापस सऊदी अरब के मदीना ले जाया गया। दो घंटे तक विमान ठीक नहीं हुआ, तब दूसरे विमान में यात्रियों को रवाना किया गया।

विमान में आई खराबी के समय नींद में थे अधिक लोग

रायपुर से हज यात्रा पर गए हाजी शेख हुसैन उर्फ प्यारे ने बताया कि वह अपनी पत्नी हज्जन सलीमा बेगम के साथ थे। 16 जुलाई की रात मदीना से विमान ने मुंबई के लिए उड़ान भरी। ज्यादातर लोग नींद में थे, तभी पता चला कि विमान में खराबी आ गई है और उसको जेद्दा में उतारा जा रहा है, लेकिन जेद्दा में विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिलने से विमान वापस मदीना ले जाया गया। दो घंटे इंतजार के बाद दूसरे विमान से मुंबई भेजा गया।

यात्रियों को नहीं हुई कोई परेशानीः राज्य हज कमेटी के चेयरमैन

राज्य हज कमेटी के चेयरमैन असलम खान ने बताया कि छत्तीसगढ़ के 361 यात्री समेत महाराष्ट्र के भी यात्री विमान में थे। इसमें 189 पुरुष और 172 महिलाएं थीं। विमान के मुंबई पहुंचने पर हज कमेटी छत्तीसगढ़ की ओर से यात्रियों का स्वागत किया गया। किसी यात्री को कोई परेशानी नहीं हुई।

यह भी पढ़ेंः

कौन हैं विनय मोहन क्वात्रा जिन्हें अमेरिका में भारत का राजदूत किया गया नियुक्त? US-चीन सहित कई देशों में कर चुके हैं काम