Move to Jagran APP

Chhattisgarh: जांजगीर-चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा; चार की हालत गंभीर

जांजगीर-चांपा के मिनीमाता चौक में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस सड़क हादसे में 10 मजदूर घायल हो गए जिनमें 4 की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

By AgencyEdited By: Nidhi AvinashUpdated: Tue, 28 Feb 2023 04:13 PM (IST)
Hero Image
जांजगीर-चांपा जिले में भीषण सड़क हादसा, मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा

छ्त्तीसगढ़, एजेंसी। जांजगीर-चांपा के मिनीमाता चौक में मजदूरों से भरी एक पिकअप वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गयी। इस सड़क हादसे में 10 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 4 की हालत गंभीर है। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सिम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

मिल में काम करने जा रहे थे मजदूर

बताया जा रहा है कि सभी मजदूर राईस मिल में काम करने जा रहा थे, उसी दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। फिलहाल किसी की मौत की सूचना नहीं मिली है। बता दें कि जांजगीर-चांपा मार्ग पर आये दिन लोग सड़क दुर्घटना का शिकार होते रहते है।

पुलिस ने वाहन किया जब्त

मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। आस-पास मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बता दें कि पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को अपने कब्जे में कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, सभी 10 मजदूर पिकअप में बैठकर अकलतरा स्थित महावीर राइस मिल में काम करने जा रहे थे। उसी दौरान ड्राइवर का वाहन से नियंत्रण खो गया और वो सड़क किनारे पर जाकर पलट गया।

4 मजदूरों की हालत गंभीर

10 मजदूरों में से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर के लिए रेफर किया गया है। बता दें कि सभी मजदूर अमरताल गांव के निवासी है।

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।