Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में चल रही पुलिस के साथ मुठभेड़, 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी की आशंका

Sukma Naxal Encounter सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी है। जिला पुलिस बल के साथ ही डीआईजी बस्तर फाईटर एवं 206 वाहिनी कोबरा की और से संयुक्त कार्यवाही की जा रही है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 24 Sep 2024 10:51 AM (IST)
Hero Image
Sukma Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के सुकमा में चल रही पुलिस के साथ नक्सलियों की मुठभेड़।(फोटो सोर्स: जागरण)

जेएनएन, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। मौके पर 30 से 40 नक्सलियों की मौजूदगी है। पुलिस ने इलाके को घेर लिया है। दोनों तरफ से गोलीबारी हो रही है।

करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की है मौजूदगी

जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ जिला सुकमा के थाना चिंतलनार क्षेत्रान्तर्गत करकनगुड़ा के जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में हो रही है।

करकनगुड़ा के जंगलों में नक्सलियों की बटालियन सप्लाई टीम एवं जगरगुंडा एरिया कमेटी के 30-40 नक्सलियों की मौजूदगी है। जिला पुलिस बल के साथ ही डीआईजी बस्तर फाईटर एवं 206 वाहिनी कोबरा की और से संयुक्त कार्यवाही की जा रही है।

खबर अपडेट की जा रही है। 

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें