Move to Jagran APP

Rajnandgaon: कांग्रेस-भाजपा के पार्षदों में हाथापाई, नगर निगम में नेताओं के बीच जमकर चले लात-घूसे

राजनांदगांव के नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद के बीच जमकर हाथापाई हुई। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई बैठक की शुरुआत बहुत ही हंगामेदार रही। मध्यांतर के बाद सदन जैसे ही शुरू हुआ तिरंगा चौक से गंज चौक के बीच मार्ग के नामकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद आपस में ही भिड़ गए।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Updated: Tue, 01 Oct 2024 02:09 AM (IST)
Hero Image
राजनांदगांव के नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक में भिड़े भाजपा और कांग्रेस के पार्षद।(फोटो सोर्स: नई दुनिया)
जेएनएन, राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के  नगर निगम में सामान्य सभा की बैठक में भाजपा और कांग्रेस के पार्षद के बीच जमकर हाथापाई हुई। बैठक में 11 विषयों पर चर्चा होनी थी। सुबह साढ़े दस बजे से शुरू हुई बैठक की शुरुआत बहुत ही हंगामेदार रही। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सहित कर्मचारियों के वेतन भुगतान नहीं कर पाने को लेकर भाजपा और कांग्रेस के पार्षदों ने निगम प्रशासन को घेरा।ॉ

सदन को 15 मिनट के लिए किया गया स्थगित

वहीं,  भाजपा पार्षद गगन आइच के उद्बोधन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ पार्षद कुलबीर सिंह छाबड़ा ने आपत्ति की, जिसको लेकर दोनों दल के पार्षदों ने हंगामा कर दिया। उसके बाद सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित किया गया।

हंगाम के बीच बसंतपुर राजीव नगर वार्ड के पार्षद ऋषि शास्त्री सदन से बाहर निकलकर सभा हॉल के गेट के सामने ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने अपने वार्ड की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप निगम अधिकारियों पर लगाया।

मार्ग के नामकरण को लेकर भिड़े भाजपा और कांग्रेस के पार्षद

मध्यांतर के बाद सदन जैसे ही शुरू हुआ तिरंगा चौक से गंज चौक के बीच मार्ग के नामकरण को लेकर भाजपा और कांग्रेस पार्षद आपस में ही भिड़ गए। भाजपा पार्षद शरद सिन्हा और कांग्रेस पार्षद गणेश पवार के बीच हाथापाई हो गई।  

मारपीट के दौरान बीच बचाव करने वाले पार्षद भी हाथापाई के शिकार हो गए। गहमा गहमी जैसी स्थिति के बाद पुलिस निगम पहुंच गई। मारपीट के कारण सदन 20 मिनट स्थगित रहा। उसके बाद समझाइश देकर माहौल शांत कराया गया।

यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौगात, सड़कों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।