Move to Jagran APP

CG News: छत्तीसगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर, इलाके में तलाशी अभियान जारी

CG News एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि जब राज्य पुलिस की एक यूनिट जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। इस अभियान के दौरान अरनपुर पुलिस थाने की सीमा के जंगल में सुबह करीब सात बजे गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में दो महिला नक्सलियों की मौत हो गई।

By AgencyEdited By: Babli KumariUpdated: Wed, 20 Sep 2023 11:17 AM (IST)
Hero Image
छत्तीसगढ़ में पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सली ढेर (फाइल फोटो)
रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से दो महिला नक्सलियों की मौत की खबर सामने आ रही है। दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को सुरक्षाकर्मियों के साथ मुठभेड़ में दो महिला नक्सलियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी है।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को जानकारी देते हुए बताया कि जब  राज्य पुलिस की एक यूनिट जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली हुई थी। इस अभियान के दौरान अरनपुर पुलिस थाने की सीमा के जंगल में सुबह करीब सात बजे गोलीबारी हुई। 

उन्होंने बताया कि दंतेवाड़ा-सुकमा अंतरजिला सीमा पर नगरम-पोरो हिरमा जंगलों के पास प्रतिबंधित संगठन के दरभा डिवीजन के नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने अभियान शुरू किया था। उन्होंने आगे बताया कि जब गश्ती दल इलाके की घेराबंदी कर रहा था तो दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।

दो महिला नक्सलियों के बरामद किए गए शव 

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी शांत होने के बाद घटनास्थल से एक इंसास राइफल और एक 12 बोर राइफल के साथ दो महिला नक्सलियों के शव बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान जारी है।

यह भी पढ़ें- भूपेश बघेल सरकार की चिटफंड कंपनियों पर सख्ती, यश ड्रीम की सम्पत्ति की गई नीलाम; निवेशकों को लौटाई जाएगी राशि

यह भी पढ़ें- CG Election 2023: भाजपा-कांग्रेस की अटकी लिस्ट, दावेदारों की बढ़ी धड़कन; प्रत्याशियों को लेकर जारी है अभी मंथन

आपके शहर की हर बड़ी खबर, अब आपके फोन पर। डाउनलोड करें लोकल न्यूज़ का सबसे भरोसेमंद साथी- जागरण लोकल ऐप।