Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

गांव की महिलाओं से 94 लाख की ठगी, शातिरों ने ऐसे जीता विश्वास... लुटा बैठीं अपना घर-बार

छत्तीसगढ़ में ग्रामीण महिलाओं से 94 लाख रुपये की ठगी के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्जकर लिया है। एक महिला को गिरफ्तार करने में कामयाबी भी मिली है। दोगुना मुनाफे के नाम पर ग्रामीण महिलाओं को शातिरों ने चूना लगाया है। खास बात यह है कि आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं।

By Jagran News Edited By: Ajay Kumar Updated: Sat, 06 Jul 2024 11:55 PM (IST)
Hero Image
छत्तीसगढ़ में सामने आया बड़ा फर्जीवाड़ा। (सांकेतिक फोटो)

ऑनलाइन, डेस्क, बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। यहां दोगुना मुनाफे के नाम पर लोगों से 94 लाख रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ितों को मार्केटिंग कंपनी में निवेश का झांसा दिया गया है। जालसाजों ने पहले लोगों को धनराशि वापस की और उनका विश्वास जीता। इसके बाद मोटी रकम निवेश कर लाखों रुपये के फर्जीवाड़े को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें: खड़ी पहाड़ी पर भी चढ़ जाएगा 'जोरावर' टैंक, सेना में शामिल होने से पहले रचा अद्भुत कीर्तिमान

एक महिला गिरफ्तार

फर्जीवाड़े का यह मामला बिलासपुर के पचपेड़ी थाने क्षेत्र का है। ध्रुर्वाकारी के रहने वाली रमिता भारद्वाज और पचपेड़ी की निर्मला रात्रे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक आरोपी महिला को गहने और बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

पैसे लौटाकर जीता विश्वास

पीड़ित महिलाओं ने बताया कि राधिका, नागेंद्र भारद्वाज और देवेंद्र भारद्वाज ने सालभर पहले एक मार्केटिंग कंपनी में निवेश करने का झांसा दिया था। उन्होंने कहा था कि इससे दोगुना फायदा होगा। महिलाओं ने उनकी बातों पर विश्वास किया। निर्मला ने 30 और रमिता ने तीन लाख रुपये का निवेश किया। इसके बाद आरोपियों ने निर्मला नाम की महिला को पांच लाख से अधिक की राशि भेजी और कहा कि निवेश में उसको मुनाफा हुआ है। आरोपियों ने कुछ लोगों के पैसे लौटाकर विश्वास जीता।

गांव के रहने वाले हैं आरोपी और पीड़ित

आरोपियों ने गांव के करीब 25 लोगों से 94 लाख रुपये की ठगी की है। पैसा वापस नहीं मिलने पर मामले का खुलासा हुआ। आरोपी और पीड़ित एक ही गांव के रहने वाले हैं। आरोपी महिला ने ठगी की रकम से घर बनवा लिया। इतना ही नहीं उसने गहने और बाइक भी खरीद ली है। एएसपी अर्चना झा के मुताबिक महिला के पास से दो लाख की बाइक और एक तोला सोना बरामद हुआ है।

यह भी पढ़ें: कैसा होगा मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट? मध्यमवर्ग, युवाओं और बुजुर्गों को मिल सकता है बड़ा तोहफा

लोकल न्यूज़ का भरोसेमंद साथी!जागरण लोकल ऐपडाउनलोड करें