Move to Jagran APP

MS Dhoni के IPL 2025 में खेलने को लेकर आया बड़ा अपडेट, CSK के CEO ने क्या कहा जानिए यहां

आईपीएल 2025 की तैयारियां शुरू हो गई है। इस बार लीग के नए सीजन से पहले मेगा ऑक्शन होना है। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान एमएस धोनी की उपलब्धता को लेकर चर्चा हो रही है। फैंस के मन में सवाल है कि क्या आईपीएल 2025 में धोनी खेलते हुए नजर आएंगे या फिर वह संन्यास ले लेंगे? इस कड़ी में सीएसके के सीईओ ने अपडेट दी है।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Mon, 21 Oct 2024 01:21 PM (IST)
Hero Image
IPL 2025 में MS Dhoni को खेलते हुए देखा जाएगा?

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) आईपीएल के अगले सीजन (IPL 2025) में खेलेंगे या नहीं? इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। नए नियम के मुताबिक, धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया जा सकता है। सीएसके उन्हें 4 करोड़ रुपये में खरीद सकती है।

नए नियम के मुताबिक, जिस खिलाड़ी ने पिछले 5 सालों से इंटनेशनल क्रिकेट नहीं खेला या जिसके पास सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट नहीं है वह अनकैप्ड प्लेयर के तौर पर खेल सकता है।

वहीं, सभी फेंचाइजियों के पास 31 अक्टूबर का समय है अपनी रिटेंशन लिस्ट बीसीसीआई को देने का। इस बीच सीएसके के सीईओ विश्वनाथन ने काशी विश्वानाथन (Kasi Viswanathan) ने तमिल न्यूज वेबसाइट स्पोर्ट्स विकातन से बातचीत करते हुए धोनी की उपलब्धि पर बयान दिया। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा?

IPL 2025 में MS Dhoni को खेलते हुए देखा जाएगा?

दरअसल, सीएसके (CSK) के सीईओ ने स्पष्ट किया है कि सीएसके फ्रेंचाइजी ने एमएस धोनी को टीम में शामिल करने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि धोनी सीएसके टीम में खेलें, लेकिन धोनी ने हमें अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है।

धोनी (Mahendra Singh Dhoni) का कहना है कि मैं 31 अक्टूबर से पहले आपको बता दूंगा। हम उम्मीद कर रहे हैं कि वह खेलेंगे। अगर धोनी हां करते हैं, तो उन्हें केवल 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है क्योंकि उन्होंने 2019 के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इससे धोनी ‘अनकैप्ड’ खिलाड़ी के रूप में योग्य बन जाते हैं।

इस बीच एमएस धोनी को हाल ही में बिल्कुल नए लुक में देखा गया है। ऐसे में फैंस को पूरी उम्मीद है कि उन्हें धोनी को आईपीएल 2025 में भी देखने का मौका मिलेगा।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni Video: साक्षी और जीवा के साथ फ्लाइट में दिखे माही, एक जेस्चर से धोनी जीत ले गए दिल

MS Dhoni का ऐसा रहा IPL करियर

एमएस धोनी का आईपीएल करियर उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने लीग का हर एक सीजन खेला है। उन्होंने IPL के 17 सीजन में 264 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 39.13 की औसत और 137.54 की स्ट्राइक-रेट से 5243 रन बनाए हैं। धोनी के नाम इस दौरान 24 अर्धशतक शामिल हैं। धोनी ने घुटने की सर्जरी के बाद आईपीएल 2024 में वापसी की थी। उन्हें पिछले सीजन में कई बार आईसपैक लगाते हुए देखा गया था। उन्होंने फिर भी फिनिशर के तौर पर शानदार प्रदर्शन दिखाया और 14 मैच खेलते हुए 161 रन अपने नाम किए थे।