Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Women T20 World Cup में भारत के लिए कौन सी टीम है सबसे बड़ा खतरा, हरभजन सिंह ने कर दिया खुलासा

भारतीय टीम शुक्रवार को महिला टी-20 वर्ल्ड कप के ग्रुप ए के अपने शुरुआती मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो सीनियर स्टार खिलाड़‍ियों से अच्छे प्रदर्शन की दरकार होगी। टीम अतीत में बेहद करीब पहुंचकर चूकने की यादों से उबरने के लिए सकारात्मक शुरुआत के लक्ष्य के साथ उतरेगी। हालांकि हरभजन सिंह ने भारतीय टीम को बड़े खतरे से आगाह किया है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Thu, 03 Oct 2024 10:47 PM (IST)
Hero Image
harbahjan singh ने भारतीय महिला टीम को किया आगाह। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वर्ल्ड कप विजेता भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह का मानना है कि महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने भारतीय महिला टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सतर्क रहने का सुझाव दिया है।

भारत महिला टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप-ए में है और इस ग्रुप में भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम है। भारत 4 अक्टूबर से अपने अभियान की शुरुआत करेगा। पाकिस्तान के साथ 6 अक्टूबर को भिड़ना है, जबकि 9 तारीख को श्रीलंका के साथ इस टीम का सामना होगा।

ग्रुप ए में है भारतीय टीम

भारत को आखिरी ग्रुप मैच 13 अक्टूबर को खेलना है, जिसमें उसका सामना ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा। भारतीय महिला टीम के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की संभावनाओं पर हरभजन सिंह ने बात की। हरभजन सिंह ने कहा कि भारत इस टूर्नामेंट को जीतने वाली टीमों में से है। हालांकि, उन्हें ऑस्ट्रेलिया से कड़ी चुनौती मिलेगी।

हरभजन सिंह ने किया आगाह

हरभजन सिंह ने कहा, भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ काफी सतर्क रहने की आवश्यकता है। ऑस्ट्रेलिया मजबूत टीम है। ये मैच दुबई में उपमहाद्वीप की पिचों पर खेले जा रहे हैं जो शायद भारतीय टीम के लिए घरेलू परिस्थितियों जितनी अनुकूल नहीं होगी।

ऑस्ट्रेलिया को बताया बड़ा खतरा

भज्जी ने आगे कहा, ऑस्ट्रेलिया कहीं भी खेले उन्हें हराना मुश्किल है। हरभजन ने कहा कि भारत को श्रीलंका के खिलाफ भी सतर्क रहना होगा। श्रीलंका ने एशिया कप के फाइनल में भारत को हराकर उलटफेर किया था। भारत के खिलाफ उनका मनोबल बढ़ा हुआ होगा। ऐसे में यह भी एक अच्छा मुकाबला होगा।

यह भी पढ़ें- IND W vs NZ W: विजयी शुरुआत करने उतरेगी हरमनप्रीत की टीम, न्यूजीलैंड से होगा सामना

यह भी पढे़ं- BAN W vs SCO W: बांग्लादेश ने जीत के साथ किया आगाज, महिला टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को 16 रन से रौंदा