Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs AUS: MS Dhoni और इस खिलाड़ी के बाद रिंकू सिंह हैं भारतीय टीम के नए फिनिशर, पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा

रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में 4 चौके की मदद से नाबाद 22 रन बनाए और भारत को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में एक गेंद शेष रहते दो विकेट से जीत दिलाई। भारतीय टीम ने विशाखापट्टन में 209 रन के लक्ष्‍य का सफल पीछा किया। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर ने रिंकू सिंह के बारे में बड़ा बयान देते हुए उन्‍हें नया फिनिशर करार दिया।

By Abhishek NigamEdited By: Abhishek NigamUpdated: Fri, 24 Nov 2023 12:11 PM (IST)
Hero Image
रिंकू सिंह ने ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मैच में मैच विनिंग पारी खेली

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पूर्व क्रिकेटर अभिषेक नायर ने रिंकू सिंह की मैच फिनिश करने की क्षमता की जमकर तारीफ की। रिंकू सिंह ने गुरुवार को विशाखापट्टनम में भारत को ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में दो विकेट की शानदार जीत दिलाई।

रिंकू सिंह ने 14 गेंदों में चार चौके की मदद से नाबाद 22 रन बनाए। उनकी पारी की बदौलत भारत ने 209 रन का लक्ष्‍य एक गेंद शेष रहते 8 विकेट खोकर हासिल किया। नायर ने रिंकू की तारीफ करते हुए कहा कि उन्‍होंने अपने छोटे से करियर में काफी क्षमता दिखाई है। जिओ सिनेमा पर बातचीत के दौरान अभिषेक ने कहा कि रिंकू ने उन खिलाड़‍ियों जैसे परिपक्‍वता दिखाई, जो लंबे समय से खेल रहे हो।

यह भी पढ़ें: SKY की आई आंधी तो रिंकू सिंह बने तूफानी फिनिशर, इन 5 योद्धाओं के बलबूते भारत ने ऑस्‍ट्रेलिया को चटाई धूल

अभिषेक नायर ने क्‍या कहा

इसमें काफी चरित्र की मांग होती है। हम किसी के बारे में बात करते हैं, जिसने आईपीएल या घरेलू क्रिकेट में ऐसा करके दिखाया हो। रिंकू को देखा, जिसने अहम समय पर अपना धैर्य बरकरार रखा और मौके का इंतजार किया। इस खिलाड़ी की जितनी तारीफ की जाए, उतनी कम है।

भारतीय टीम के लिए रिंकू ने ऐसा तीसरी बार करके दिखाया। तीसरी बार भारतीय टीम ने चाहा कि रिंकू कुछ विशेष करके दिखाएं और उन्‍होंने हर बार खुद को साबित किया। वो 5-7 साल से अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल रहा है, लेकिन उसमें परिपक्‍वता और शैली वैसी ही नजर आई, जैसे 5-7 वालों की होती है।

भारत को मिला नया फिनिशर

अभिषेक नायर को यह कहने में हिचकिचाहट नहीं है कि भारत को एमएस धोनी और हार्दिक पांड्या के बाद रिंकू सिंह के रूप में फिनिशर मिल गया है।

रिंकू ने बताया कि उसमें पारी फिनिश करने की क्षमता है। यह आसान नहीं और पिछले कुछ समय से यह जिम्‍मेदारी एमएस धोनी व हार्दिक पांड्या के कंधों पर थी। मगर इनके बाद किसी ने इस जिम्‍मेदारी को इतनी खूबी से नहीं निभाया। यह सिर्फ रन की बात नहीं, लेकिन रिंकू जिस तरह यह करके दिखा रहा है, वो बात है। वो अपनी क्रिकेट बड़े शांत और सौम्‍य तरीके से खेल रहा है।

यह भी पढ़ें: Rinku Singh ने आखिरी गेंद पर जमाया 'SIX', लेकिन क्यों नहीं हुआ स्कोरबोर्ड पर काउंट? जानिए इसके पीछे की वजह