Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

हरमनप्रीत की पारी देख गदगद हुईं नीता अंबानी, कहा- WPL लड़कियों को अपने सपनों को पूरा करने में प्रेरित करेगा

नीता अंबानी ने कहा यह एक शानदार दिन रहा है और मैच में महिलाओं के लिए एक यादगार लम्हा है। डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनना बहुत रोमांचकारी है। मुझे उम्मीद है कि यह देश भर की युवा लड़कियों को खेल अपनाने अपने सपने को साकार करने में प्रेरित करेगा।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sun, 05 Mar 2023 06:42 PM (IST)
Hero Image
नीता अंबानी ने कहा, महिला आईपीएल से युवा महिला क्रिकेटरों को होगा फायदा

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। महिला प्रीमियर लीग (WPL) में मुंबई इंडियंस की मालकिन और रिलायंस इंडस्ट्रीज की निदेशक नीता अंबानी को उम्मीद है कि टूर्नामेंट से और अधिक महिलाओं को खेलों में अपना करियर बनाने में मदद मिलेगी। शनिवार को पहले मैच में मुंबई ने गुजरात जायंट्स को 143 रन से मात दी। कप्तान हरमनप्रीत कौर की तेज तर्रार 65 रनों की पारी ने मुंबई इंडियंस को डब्ल्यूपीएल 2023 के पहले मैच में 207/5 के विशाल स्कोर तक पहुंचाया था।

जवाब में, गुजरात जायंट्स मैच में लक्ष्य का पीछा करने में असमर्थ रही। मुंबई इंडियंस की गेंदबाज नियमित अंतराल पर विकेट लेती रहीं और उन्हें 15.1 ओवर में मात्र 64 रन पर रोक दिया। मुंबई ने टूर्नामेंट शुरू करने के लिए 143 रन की शानदार जीत दर्ज की।

"युवा लड़कियों को मिलेगा मौका"

इस जीत के बाद नीता अंबानी ने कहा, "यह एक शानदार दिन रहा है और मैच में महिलाओं के लिए एक यादगार लम्हा है। डब्ल्यूपीएल का हिस्सा बनना बहुत रोमांचकारी है। मुझे उम्मीद है कि यह देश भर की युवा लड़कियों को खेल अपनाने, अपने सपने को साकार करने में प्रेरित करेगा।"

नीता अंबानी ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मुंबई के लिए आगे बढ़ने की भी सराहना की। उन्होंने कहा, "मुंबई इंडियंस एक खास तरह की क्रिकेट खेलने के लिए जानी जाती है, निडर और रोमांचक। हमारी लड़कियों ने मैच में इतना अच्छा प्रदर्शन किया है। जिस तरह से उन्होंने खेला है, मुझे उस पर बहुत गर्व है।"

खिलाड़ियों की जमकर तारीफ

उन्होंने कहा, "यह एक शानदार प्रदर्शन था। हमारी कप्तान हरमन ने क्या विशेष पारी खेली। एमिलिया केर शानदार थीं, उन्होंने भी अच्छा प्रदर्शन किया।" 59 वर्षीय मुंबई इंडियंस की मालकिन ने डीवाई पाटिल स्टेडियम में बड़ी संख्या में मौजूद सभी प्रशंसकों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपस्थिति से खुश नजर आईं।

यह भी पढ़ें- DC vs RCB: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों ने उड़ाए RCB के होश, 19 ओवरों तक की चौके-छक्कों की बरसात

यह भी पढे़ंं- DC vs RCB, WPL 2023: Shafali Verma की तूफानी पारी ने आरसीबी की उड़ाई धज्जियां, WPL का पहला शतक जड़ने से चूकी