Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

MS Dhoni जैसा कोई नहीं! रूम पार्टनर के लिए 1 महीने तक माही ने त्यागा चिकन; पूर्व क्रिकेटर ने किया खुलासा

Aakash Chopra Statement MS Dhoni पूर्व भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 20 साल पहले 2004 में आकाश चोपड़ा के रूम मेट थे। आकाश ने हाल ही में माही से जुड़ा एक अनसुना किस्सा सुनाया है। उन्होंने बताया कि धोनी उनके एक्स रूम पार्टनर रहे और उनके लिए उन्होंने 1 महीने के लिए नॉन वेज तक त्याग दिया था।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Mon, 16 Sep 2024 04:45 PM (IST)
Hero Image
MS Dhoni जैसा कोई नहीं! रूम पार्टनर के लिए 1 महीने तक माही ने त्यागा चिकन

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Aakash Chopra on MS Dhoni: आकाश चोपड़ा उन सलामी बल्लेबाजों में जो वीरेंद्र सहवाग के साथ मिलकर टीम की पारी का आगाज करते थे। आकाश ने अपने शानदार परफॉर्मेंस की वजह से सेलेक्टर्स का ध्यान खींचा और न्यूजीलैंड के खिलाफ 2003 में भारत के लिए डेब्यू किया। आकाश ने भारत की तरफ से कुल 10 टेस्ट मैच खेले, लेकिन इसके बाद उन्हें लगातार नजरअंदाज किया गया।

आकाश ने कभी इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला, लेकिन इसके बावजूद वह पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी के साथी रहे। धोनी के साथ मिलकर आकाश ने घरेलू टूर्नामेंट में इंडिया ए के लिए खेला।

हाल ही में मौजूदा कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने एमएस धोनी को लेकर एक अनसुना किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि धोनी उनके एक्स रूम पार्टनर रहे और उनके लिए उन्होंने 1 महीने के लिए चिकन तक त्याग दिया था।

Aakash Chopra ने MS Dhoni से जुड़ा अनसुना किस्सा सुनाया

दरअसल, आकाश चोपड़ा ने राज शमानी के यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा कि उनका फोन हमेशा बजता रहता है, लेकिन वह कभी उठाता नहीं। मैंने जब उनसे इसको लेकर सवाल किया कि वह सोते कितने बजे है, क्योंकि हमें एक टाइम बनाना जरूरी था। उन्होंने कहा कि जब तुम कंफर्टेबल हो तब लाइट बंद कर देना।

यह भी पढ़ें: MS Dhoni या विराट कोहली? Navdeep Singh ने इस प्‍लेयर को बताया अपना फेवरेट भारतीय क्रिकेटर

आकाश ने धोनी को लेकर आगे कहा कि वह चिकन खाते है और मैं वेजीटेरियन (शाकाहारी) हूं, तो हमारी जोड़ी फिट नही बैठती। मैंने उन्हें कहा कि आप जब खाना चाहो आप खा सकते हो। उन्होंने जवाब दिया कि आपको जो मन करें अपनी पसंद का ऑडर करके रूम में मंगवा लेना। वह रूम सर्विस में कॉल करने से शर्माते थे। पूरे 1 महीने के लिए उन्होंने वेजीटेरियन खाना खाया।

बता दें कि साल 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम में डेब्यू किया था। उसके एक साल बाद उन्होंने टेस्ट डेब्यू किया। आकाश ने भारत के लिए अपना आखिरी गेम 2004 अक्टूबर में खेला था।