Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

धौनी के जन्मदिन पर भारतीय दिग्गजों ने दी बधाई, पाकिस्तान से भी मिला शुभकामना संदेश

MS Dhoni turns 41 भारत के लिए तीन आइसीसी ट्राफी जीतने वाले इस कप्तान को उनके इस खास दिन पर तमाम दिग्गज बधाई दे रहे हैं। बीसीसीआई से लेकर हरभजन सिंह तक ने उनको इस खास दिन पर शुभकामनाएं दी हैं।

By Viplove KumarEdited By: Updated: Thu, 07 Jul 2022 02:20 PM (IST)
Hero Image
महेंद्र सिंह धौनी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं देने वाले (फोटो डिजाइन)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का जन्मदिन 7 जुलाई को होता है। भारत के लिए तीन आइसीसी ट्राफी जीतने वाले इस कप्तान को उनके इस खास दिन पर तमाम दिग्गज बधाई दे रहे हैं। बीसीसीआई से लेकर हरभजन सिंह तक ने उनको इस खास दिन पर शुभकामनाएं दी हैं। पाकिस्तान के खिलाड़ी भी चैंपियन कप्तान को बधाई देने में पीछे नहीं हैं।

बीसीसीआई ने धौनी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए लिखा, आप एक आदर्श हो, प्रेरणा हो। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान को जन्मदिन की बधाई।

— BCCI (@BCCI) July 7, 2022

विराट ने आपके जैसा कोई और कप्तान नहीं हो सकता, अब तक आपसे जो कुछ भी मिला जो भी मेरे लिए किया उसके लिए बहुत धन्यवाद।

Happy birthday skip 🎂@msdhoni pic.twitter.com/kIxdmrEuGP— Virat Kohli (@imVkohli) July 7, 2022

सुरेश रैना ने लिखा, आपको जन्मदिन की बधाई बड़े भाई। मेरे जीवन के हर एक मोड़ पर सहारा बनने और साथ देने के लिए बहुत धन्यवाद।

हरभजन सिंह ने भी अपनी शुभकामनाएं महेंद्र सिंह धौनी को ट्विटर के जरिए दी।

सूर्यकुमार यादव ने लिखा, उस हस्ति को जन्मदिन की शुभकामनाएं जिन्होंने मुझे और दुनियाभर के युवाओं को खेल के लिए प्रेरित किया।

मोहम्मद कैफ ने लिखा, दादा ने हमें सिखाया युवा कैसे जीतते हैं और धौनी ने इसे आदत में बदल दिया।

बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने धौनी के जन्मदिन पर लिखा, उस इंसान के जन्मदिन की बधाई जिसके खेल की समझ और उसे हैंडल करने का तरीके का कोई जोड़ ही नहीं हो सकता। 

धौनी के साथ 2007 टी20 विश्व कप और आइपीएल में फ्रेंचाईजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स में साथ खेले रोबिन उथप्पा ने भी धौनी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी।