Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

चक्रवात ग्रेब्रियल में तबाह हो गया न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज के पिता का घर, सोशल मीडिया पर लिखा भावुक पोस्ट

न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच 267 रनों से हरा गया था। इस मैच में टिकनर ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की। वह इस टेस्ट मैच को यादगार बनाना चाहते थे लेकिन चक्रवात में हुए नुकसान से उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Wed, 22 Feb 2023 06:20 PM (IST)
Hero Image
ब्लेयर टिकनर का घर चक्रवात गेब्रियल में तबाह हो गया।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। न्यूजीलैंड में 12 फरवरी आए चक्रवात गेब्रियल ने तबाही मचाई। इस चक्रवात में क्रिकटर ब्लेयर टिकनर का घर भी जद में आया। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज टिकनर ने स्वीकार किया कि चक्रवात से हुई तबाही को भूलना मुश्किल था। टिकनर ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने गृहनगर हॉक्स बे पर तूफान के प्रभावों पर अफसोस जताया। बाढ़ और तेज हवा ने घरों को नष्ट कर दिया। चक्रवात से कई लोगों की मौत भी हुई थी।

गौरतलब हो कि न्यूजीलैंड पहला टेस्ट मैच 267 रनों से हरा गया था। इस मैच में टिकनर ने अपने टेस्ट करियर की शुरूआत की। वह इस टेस्ट मैच को यादगार बनाना चाहते थे, लेकिन चक्रवात में हुए नुकसान से उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा। सोशल मीडिया पर पोस्ट कर टिकनर ने घर की तस्वीरें साझा की। टिकनर ने लिखा, "मेरे पिता का घर पूरी तरह से नष्ट हो गया है। यह समय पूरे क्षेत्र के लिए मुश्किल है। इसलिए पड़ोसियों की मदद करें"।

टिकनर ने लिखा भावुक कर देने वाली पोस्ट

टिकनर ने न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) का उन्हें और सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट टीम के साथी विल यंग को घर जाने और सहायता करने के लिए आभार व्यक्त किया। तेज गेंदबाज ने आगे लिखा, "मैं वहां बड़ा हुआ हू्ं, इस हादसे के बाद बात करना थोड़ा मुश्किल है। आप हमेशा अपने टेस्ट पदार्पण के बारे में सपने देखते हैं और अपने परिवार के साथ होने की उम्मीद करते हैं, मेरे पिताजी ने आधे घंटे तक मुझे खेलते हुए देखा फिर लोगों की मदद करने चले गए।"

View this post on Instagram

A post shared by Blair Tickner (@ticks93)

ANZ ने की 1 मिलियन डालर देने की घोषणा

बता दें कि न्यूजीलैंड के क्रिकेटर और बोर्ड ने मिलकर लोगों की मदद करने के लिए ANZ नाम से एक फाउंडेशन बनाया है। साथ ही लोगों से मदद की अपील की है। इसके अलावा ANZ ने न्यूजीलैंड रेड क्रॉस डिजास्टर फंड में 1 मिलियन डालर देने की घोषणा की है। साथ ही 25 मार्च को ऑकलैंड में श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच के टिकटों की ब्रिकी होने पर बोर्ड उस पैसे को दान करेगा।

यह भी पढ़ें- WPL 2023: बचपन में सिर से उठा पिता का साया, 13 की उम्र में छोड़ा घर, क्रिकेटर रेणुका सिंह के संघर्ष की दास्तां

यह भी पढ़ें- Babar-Akhtar: बाबर को टीवी पर खबरें नहीं पढ़नी...शोएब अख्तर के बयान पर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान का करारा जवाब