Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ram Mandir Pran Pratishtha: 'मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा...' राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर हरभजन सिंह का बड़ा बयान

दुबई में एएनआई से बात करते हुए हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री की तारीफ की। हरभजन सिंह ने कहा कि लोग क्या सोचते हैं इससे फर्क नहीं पड़ता। मेरी आस्था है और मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर इसका स्वागत करना चाहिए। हरभजन सिंह ने देश को लोगों को राम मंदिर बनने की बधाई भी दी।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 20 Jan 2024 08:45 PM (IST)
Hero Image
हरभजन सिंह ने अयोध्या राम मंदिर पर दिया बड़ा बयान। फोटो- स्क्रीन ग्रैब

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी के सांसद हरभजन सिंह ने राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को ऐतिहासिक दिन बताया है। पूर्व भारतीय स्पिनर ने कहा है कि दूसरे लोग कुछ भी करें, वह मंदिर जरूर जाएंगे और दर्शन करेंगे।

दुबई में एएनआई से बात करते हुए हरभजन सिंह ने प्रधानमंत्री की तारीफ की। हरभजन सिंह ने कहा कि लोग क्या सोचते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता। मेरी आस्था है और मैं अयोध्या जरूर जाऊंगा। उन्होंने कहा कि पार्टी से ऊपर उठकर इसका स्वागत करना चाहिए।

'मैं निश्चित रूप से जाऊंगा'

हरभजन सिंह ने कहा, मैं निश्चित रूप से मंदिर जाऊंगा। मैं धर्म और भगवान में दृढ़ विश्वास रखता हूं। मैं आशीर्वाद लेने के लिए हर मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारे जाता हूं। जब भी मौका मिलेगा मैं मंदिर जाऊंगा। इसमें कोई संदेह नहीं है।

यह भी पढ़ें- टी20 क्रिकेट में Shoaib Malik ने रचा इतिहास, क्रिस गेल के बाद ऐसा करने वाले बने दूसरे बल्लेबाज

देश को लोगों को दी शुभकामनाएं

हरभजन ने आगे कहा, देश के लोगों को मेरी शुभकामनाएं। प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जितना संभव हो उतने लोगों को कार्यक्रम में शामिल होना चाहिए और आशीर्वाद लेना चाहिए। यह एक ऐतिहासिक दिन है। भगवान राम सभी के हैं। यह बहुत बड़ी बात है।

— ANI (@ANI) January 19, 2024

इन दिग्गज खिलाड़ियों को मिला है न्योता

बता दें कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम के लिए भारतीय क्रिकेट दिग्गज खिलाड़ियों को न्योता दिया गया है। इनमें सचिन तेंदुलकर, एमएस धोनी, विराट कोहली और हरमनप्रीत कौर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 'मैं पाकिस्तान छोड़...' इंग्लैंड शिफ्ट होने की खबरों के बीच Sarfaraz Ahmed ने दिया बड़ा बयान