Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

VIDEO: 'ना ना कर के भी 10 IPL...' MS Dhoni के रिटायरमेंट पर शाहरुख खान का मजेदार जवाब

आईपीएल में धोनी के भविष्य को लेकर KKR के मालिक शाहरुख खान ने मजेदार टिप्पणी की है। आईफा अवार्ड शो के दौरान शाहरुख खान से उनके रिटायरमेंट को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर शाहरुख खान ने धोनी का उदाहरण दिया। किंग खान ने कहा कि वह और धोनी एक ही किस्म के लीजेंड हैं। धोनी ने ना ना करते हुए 10 बार आईपीएल खेल लिए हैं।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sun, 29 Sep 2024 09:52 PM (IST)
Hero Image
आईपीएल में धोनी के भविष्य पर किंग खान का मजेदार जवाब। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल में एमएस धोनी के भविष्य को लेकर हो रही चर्चा के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरुख खान ने बड़ी टिप्पणी की है। हाल ही में एक पुरस्कार समारोह के दौरान, बॉलीवुड सुपरस्टार ने रिटायरमेंट के बारे में पूछे जाने पर एक मजेदार जवाब दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आईफा अवार्ड समारोह में फिल्म निर्देक करण जौहर ने शाहरुख खान से रिटायरमेंट के बारे में पूछा। इस उन्होंने एक मजेदार जवाब दिया। शाहरुख ने कहा कि वह और धोनी एक ही तरह के दिग्गज हैं। शाहरुख ने कहा कि धोनी ने ना ना करते हुए 10 आईपीएल सीजन खेल लिए हैं और आगे भी जारी है।

शाहरुख खान दिया मजेदार जवाब

शाहरुख ने करण जौहर से कहा, लीजेंड्स के बारे में सबसे बड़ी बात यह है कि उनकी खासियत यह होती है कि उन्हें पता होता है कि कब रुकना है, कब रिटायर होना है। महान सचिन तेंदुलकर की तरह, फुटबॉलर सुनील छेत्री की तरह, महान टेनिस स्टार रोजर फेडरर की तरह। वे सभी जानते हैं कि कब रिटायर होना है।

शाहरुख ने आगे कहा, असल में मैं दूसरे किस्म के लीजेंड हूं। मैं और धोनी एक किस्म के लीजेंड हैं। धोनी ना ना कर के भी 10 बार आईपीएल खेल जाते हैं।

आईपीएल 2025 के रिटेंशन का नियम घोषित

गौरतलब हो कि बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 के लिए रिटेंशन नियमों की घोषणा कर दी है। नीलामी से पहले प्रत्येक टीम को अधिकतम छह खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति होगी।

अनकैप्ड खिलाड़ी को लेकर भी एक नया नियम बनाया गया है, जिसमें कोई भी भारतीय खिलाड़ी जिसे इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए पांच साल से अधिका हो गया है, उसे 'अनकैप्ड खिलाड़ी' माना जाएगा। इसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी भी शामिल हैं।

यह भी पढे़ं- IPL Mega Auction: टीमें छह खिलाड़ी कर सकती हैं रिटेन, वापस आया RTM; यहां मिलेगी गवर्निंग काउंसिल के फैसले की पूरी जानकारी

यह भी पढे़ं- IPL 2024: एमएस धोनी के लिए बदले नियम, रिटेंशन से मैच फीस तक, पढ़ें BCCI मीटिंग की हर डिटेल