Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

WPL 2024: ऋचा-श्रेयंका के छलके आंसू, दर्द छुपाती दिखीं स्मृति मंधाना; करीबी हार के बाद RCB टीम का इमोशनल वीडियो वायरल

महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच का नतीजा आखिरी बॉल पर निकला जहां आरसीबी को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार थी लेकिन ऋचा घोष इस दौरान रन आउट हो गईं और दिल्ली कैपिटल्स ने एक रन से मुकाबला जीत लिया।

By Priyanka Joshi Edited By: Priyanka Joshi Updated: Mon, 11 Mar 2024 01:05 PM (IST)
Hero Image
WPL 2024: Richa Ghosh रन आउट होने के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोने लगी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2024 (WPL 2024) के 17वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (DC vs MI) के बीच एक रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच का नतीजा आखिरी बॉल पर निकला, जहां आरसीबी को जीत के लिए आखिरी गेंद पर 2 रन की दरकार थी, लेकिन ऋचा घोष इस दौरान रन आउट हो गईं और दिल्ली कैपिटल्स ने एक रन से मुकाबला जीत लिया।

जीत के साथ ही दिल्ली ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, आरसीबी की हार के बाद ऋचा मैदान पर ही रोने लगी। आरसीबी टीम की कप्तान  स्मृति मंधाना पूरी टीम का इमोशनल वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

WPL 2024: Richa Ghosh रन आउट होने के बाद मैदान पर फूट-फूटकर रोने लगी

दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आरसीबी (RCB) टीम के लिए शानदार पारी खेलने वाली ऋचा घोष आखिरी गेंद पर रन आउट हो गईं थी, जिसके बाद वह अपने इमोशन काबू नहीं कर सकीं और मैदान पर ही रोने लगी। ऋचा को इस हाल में देख विरोधी टीम के खिलाड़ी भी अपना दिल हार बैठे, जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि रनआउट होने के बाद ऋचा घोष मैदान पर बैठ जाती है और रोने लगती है। उनके अलावा स्मृति मंधाना अपने आंसू छुपाते हुए नजर आई। श्रेयंका पाटिल भी इमोशनल नजर आई। आरसीबी टीम के खिलाड़ियों का इमोशनल वीडियो देख हर किसी की आंखें नम हो गई।

यह भी पढ़ें: WTC Points Table Latest: टेस्ट सीरीज जीतने के बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्ले-बल्ले, न्यूजीलैंड को हुआ नुकसान; देखिए प्वाइंट्स टेबल का हाल

अगर बात करें मैच की तो पहले बैटिंग करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए। जेमिमा के बल्ले से 58 रन निकले, जबकि एलिस ने 48 रन की पारी खेली। इसके जवाब में आरसीबी टीम आखिरी गेंद तक लक्ष्य का पीछा करती रही। जीत की दहलीज तक पहुंचने के बाद भी आरसीबी को हार झेलनी पड़ी और रोमांचक मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने 1 रन से जीत हासिल की।