Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ENG vs WI: इंग्‍लैंड के बल्‍लेबाज ने WTC में रोहित शर्मा को पछाड़ा, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ खेली धुआंधार पारी

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज बेन डकेट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 71 रन की पारी खेलते हुए रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है। बेन डकेट मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र में छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इस लिस्ट में भारत के युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पहले स्थान पर काबिज हैं।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:28 PM (IST)
Hero Image
डकेट ने WTC 2023-25 चक्र में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रोहित शर्मा को पीछे छोड़ा। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में दूसरे टेस्ट के पहले दिन बेन डकेट ने 71 रन बनाकर रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया। बेन डकेट मौजूदा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 ​​में सबसे अधिक रन बनाने वालों की सूची में दो पायदान ऊपर चढ़ गए।

बेन डकेट मौजूदा समय में WTC के तीसरे संस्करण में छठे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 21 पारियों में 35.14 की औसत से 738 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्द्धशतक शामिल हैं। उनकी 71 रन की पारी ने उन्हें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से भी आगे निकलने में मदद की, जो अब सूची में आठवें स्थान पर हैं।

रोहित शर्मा को छोड़ा पीछे

रोहित ने अब तक इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में 16 पारियों में 46.66 की औसत से 700 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक और इतने ही अर्धशतक शामिल हैं। बेन स्टोक्स उनसे काफी पीछे हैं, जिन्होंने अब तक 21 पारियों में 32.23 की औसत से 677 रन बनाए हैं। यशस्वी जायसवाल इस लिस्ट में पहले स्थान पर मौजूद हैं।

WTC 2023-25 ​​चक्र में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • यशस्वी जायसवाल, 1028 रन
  • जैक क्रॉली, 963 रन
  • उस्मान ख्वाजा, 943 रन
  • जो रूट, 814 रन
  • मिचेल मार्श, 750 रन
  • बेन डकेट, 738 रन
  • स्टीव स्मिथ, 738 रन
  • रोहित शर्मा, 700 रन

इंग्लैंड ने पहले दिन बनाए थे 416 रन

मैच के बारे में बात करें तो बेन डकेट ने 14 चौकों की मदद से 59 गेंद पर 71 रन बनाए। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 89वें ओवर में 416 रन बनाए। मेजबान टीम के लिए ओली पोप ने 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 121 रन बनाए, जबकि डकेट और कप्तान बेन स्टोक्स ने अर्धशतक बनाए।

यह भी पढ़ें- ENG vs WI: दूसरे टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बना दिए 416 रन; ओली पोप ने जड़ा शतक

यह भी पढे़ं- ENG vs WI: इंग्लैंड ने अपने 30 पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया ध्वस्त, टेस्ट क्रिकेट में रच दिया नया इतिहास