Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ENG vs SA:साउथ अफ्रीका के बैटर्स ने रचा World Cup में इतिहास, मुंबई में शर्मसार ENG का बॉलिंग अटैक; टूटे कई बड़े रिकॉर्ड्स

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने गदर काट दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। रीजा हेंड्रिक्स ने शुरुआत में रंग जमाया तो अंतिम ओवर्स में हेनरिक क्लासेन और मार्को जेनसन ने आतिशी बल्लेबाजी से महफिल लूटी।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Sat, 21 Oct 2023 07:31 PM (IST)
Hero Image
Heinrich Klaasen: साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे बड़ा टोटल खड़ा किया है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीENG vs SA World Cup 2023: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के 20वें मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने गदर काट दिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक से जमकर खिलवाड़ किया। रीजा हेंड्रिक्स ने शुरुआत में रंग जमाया, तो अंतिम ओवर्स में हेनरिक क्लासेन और मार्को जेनसन ने आतिशी बल्लेबाजी से महफिल लूटी।

इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की उड़ी धज्जियां

साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 399 रन लगाए हैं। 50 ओवर के विश्व कप में यह इंग्लैंड के खिलाफ खड़ा किया गया अब तक का सबसे बड़ा स्कोर भी है। साल 2019 में पाकिस्तान ने इंग्लिश टीम के खिलाफ 8 विकेट खोकर 348 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए थे, जिसको साउथ अफ्रीका ने अब पीछे छोड़ दिया है।

सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि वनडे क्रिकेट में भी किसी भी टीम ने इस तरह से इंग्लैंड के बॉलिंग अटैक की धज्जियां नहीं उड़ाई थीं। यानी एकदिवसीय क्रिकेट में भी साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन के गेंदबाजी अटैक के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया है। इसके साथ ही यह विश्व कप का छठा सबसे बड़ा टोटल भी है।

Der Dussen - 60(61).

Markram - 42(44).

Heinrich Klaasen - 109(67).

Marco Jansen - 75*(42).

South Africa post the total of 399/7 in 50 overs against England in this World Cup - What a Amazing batting performance by Proteas...!!!! pic.twitter.com/P54LCGv12f— CricketMAN2 (@ImTanujSingh) October 21, 2023

क्लासेन का तूफानी शतक

हेनरिक क्लासेन जब बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरे, तो साउथ अफ्रीका ने गुच्छों में लगातार दो विकेट गंवा दिए थे। सेट बल्लेबाज एडम मार्करम पवेलियन लौट चुके थे और मिलर सस्ते में चलते बने थे। क्लासेन ने आते के साथ ही मोर्चा संभाला और इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों की जमकर धुनाई करना शुरू कर दिया। रीस टॉपले को क्लासेन ने खासतौर पर निशाने पर लिया और अपना अर्धशतक पूरा किया।

फिफ्टी जमाने के बाद क्लासेन ने बल्ले से असली तबाही मचाई। विकेटकीपर बल्लेबाज ने चौके-छक्कों की बरसात करते हुए महज 61 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया। क्लासेन ने मार्को जेनसन के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 151 रन की तेज तर्रार साझेदारी निभाई, जिसके चलते साउथ अफ्रीका की टीम स्कोर बोर्ड पर 399 रन लगाने में सफल रही। जेनसन 42 गेंदों पर 75 रन जड़ने के बाद नाबाद लौटे।