Move to Jagran APP

Harry Brook ने पाकिस्‍तान में कर डाला ऐतिहासिक कारनामा, Imran Khan तक अपने ही देश में ऐसा करने से चूक गए थे

इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम और पाकिस्‍तान क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्‍ट मैच मुल्‍तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन जो रूट और हैरी ब्रूक मैदान पर डटे रहे। दोनों ही बल्‍लेबाजों ने शतक जड़‍ा। इसके साथ ही हैरी ब्रूक ने एक बड़ा कारनामा किया। पाकिस्‍तान के सबसे सफल कप्‍तान इमरान खान भी अपने देश में ऐसा नहीं कर पाए थे।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Wed, 09 Oct 2024 06:48 PM (IST)
Hero Image
हैरी ब्रूक ने लगाया शतक। इमेज- सोशल मीडिया

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्‍लैंड और पाकिस्‍तान के बीच पहला टेस्‍ट मैच मुल्‍तान क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। मुकाबले के तीसरे दिन का खेल समाप्‍त हो गया है। जो रूट और हैरी ब्रूक मैदान पर डटे हुए हैं।

दोनों ही बल्‍लेबाजों ने शतक जड़‍ दिया है। इसके साथ ही हैरी ब्रूक ने एक बड़ा कारनामा किया। पाकिस्‍तान के सबसे सफल कप्‍तान इमरान खान भी अपने देश में ऐसा नहीं कर पाए थे।

पाकिस्‍तान में ब्रूक के टेस्‍ट शतक

दरअसल, पाकिस्‍तान के खिलाफ उनके घर में यह हैरी ब्रूक का चौथा टेस्‍ट शतक है। इमरान खान ने पाकिस्‍तान में 3 ही टेस्‍ट शतक लगाए थे। ब्रूक ने सबसे पहले दिसंबर 2022 में रावलपिंडी में खेले गए टेस्‍ट में शतक (153) लगाया था।

दिसंबर 2022 में ही उन्‍होंने मुल्‍तान टेस्‍ट की दूसरी पारी में 108 रन और कराची टेस्‍ट में 111 रन की पारी खेली थी। अब अक्‍टूबर 2024 में उन्‍होंने मुल्‍तान टेस्‍ट में शतक लगाया है। हैरी ब्रूक पाकिस्तानी जमीं पर लगातार चार टेस्ट मैचों में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

Match Centre: https://t.co/M5mJLlHALN

🇵🇰 #PAKvENG 🏴󠁧󠁢󠁥󠁮󠁧󠁿 | #EnglandCricket pic.twitter.com/BskzvRDNR9— England Cricket (@englandcricket) October 9, 2024

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG 1st Test: Joe Root बन गए इंग्‍लैंड के सबसे खास बैटर, कुक को पछाड़कर कर डाला बड़ा कारनामा

पाकिस्तान के खिलाफ लगातार सर्वाधिक टेस्ट शतक

  • 4 - ब्रायन लारा (2007-10)
  • 4 - जैक कैलिस (2005-06)
  • 4 - डेविड वॉर्नर (2016-19)
  • 4 - केन विलियमसन (2018-22)

पाकिस्‍तान में इमरान खान के टेस्‍ट शतक

  • इमरान खान ने सबसे पहले नवंबर 1980 में पाकिस्‍तान में टेस्‍ट शतक लगाया था।
  • लाहौर टेस्‍ट में उन्‍होंने पहली पारी में 123 रन बनाए थे।
  • इसके बाद जनवरी 1983 में फैसलाबाद टेस्‍ट की पहली पारी में इमरान खान ने 117 रन बनाए थे।
  • पाकिस्‍तान में इमरान खान ने आखिरी टेस्‍ट शतक नवंबर 1989 में लगाया था।
  • उन्‍होंने कराची में भारत के विरुद्ध् पहली पारी में नाबाद 109 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें: Joe Root Net Worth: टेस्‍ट रिकॉर्ड्स की झड़ी लगाने वाले Joe Root की करोड़ों में है कमाई, जानें कितनी संपत्ति के मालिक हैं स्‍टार बैटर