Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs AUS: Rohit Sharma का कोई सानी नहीं, राजकोट में लगाई छक्कों की झड़ी, सचिन-गांगुली इस मामले में कोसों दूर

कंगारू टीम द्वारा मिले गए 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी का आगाज शानदार तरीके से किया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। दोनों के बीच 78 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ा। 11वें ओवर की 5वीं गेंद पर मैक्सवेल ने लाबुशेन के हाथों सुंदर को आउट कराया। सुंदर इस दौरान 18 रन बनाकर आउट हुए।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Wed, 27 Sep 2023 07:40 PM (IST)
Hero Image
IND vs AUS: Rohit Sharma ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Rohit Sharma Created History IND vs AUS 3rd ODI: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा राजकोट में खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में शानदार फॉर्म में नजर आए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा ने पहले ओवर से ही अपने हाथ खोले और आक्रामक रूप अपनाते हुए कंगारू गेंदबाजों की खबर ली।

मैदान पर कदम रखते ही रोहित ने छक्कों की बरसात कर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी। कप्तान रोहित ने इस दौरान सबसे तेज 550 छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। बता दें कि इंटरनेशनल क्रिकेट में आज तक कोई भी ये कारनामा नहीं कर सका है।

जबकि, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस यानी क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 551 पारियों में 553 छक्के लगाए है। रोहित शर्मा ने अब तक दुनिया में सबसे तेज 550 छक्के जड़े हैं। इस कारनामे को हासिल करने के लिए उन्होंने 470 पारियां ली हैं।

IND vs AUS: Rohit Sharma ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया बड़ा कारनामा

दरअसल, कंगारू टीम (IND vs AUS) द्वारा मिले गए 353 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा और वॉशिंगटन सुंदर ने पारी का आगाज शानदार तरीके से किया। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई। दोनों के बीच 78 रन की पार्टनरशिप हुई। इस साझेदारी को ग्लेन मैक्सवेल ने तोड़ा। 11वें ओवर की 5वीं गेंद पर मैक्सवेल ने लाबुशेन के हाथों सुंदर को आउट कराया। सुंदर इस दौरान 18 रन बनाकर आउट हुए।

वनडे क्रिकेट में एक पारी में 5+ छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज

• रोहित शर्मा - 17* बार

• सचिन तेंदुलकर - 8 बार

• सौरभ गांगुली - 7 बार

बता दें कि वनडे क्रिकेट में एक पारी में पांच से ज्यादा छक्का लगाने के मामले में कप्तान रोहित शर्मा के नाम कमाल का रिकॉर्ड है। रोहित कुल 17 बार ये कारनामा कर चुके हैं। महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और सौरभ गांगुली भी इस मामले में रोहित से कोसो दूर हैं।