Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs AUS: Shubman Gill ने शतक जड़कर रिकॉर्ड बुक में मचाई उथल-पुथल, रचा नया इतिहास; Hashim Amla को छोड़ा पीछे

इंदौर वनडे मैच में शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक ठोंका। इस शतक के जड़ते ही गिल ने अपने नाम कई रिकॉर्ड दर्ज कर लिए। गिल के नाम वनडे में 35 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन (1900) बनाने वाले खिलाड़ी का रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हाशिम अमला के नाम था। इस साल वनडे में 1200 रन के आंकड़े पर भी पहुंच गए हैं।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sun, 24 Sep 2023 09:20 PM (IST)
Hero Image
शुभमन गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा शतक।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। शुभमन गिल का बल्ला रन उगल रहा है। साल 2023 में वह नई रन मशीन बनकर उभरे हैं। गिल लगातार अपनी उपलब्धि में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए जा रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल ने एक और अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ा। इसके साथ ही गिल ने हाशिम अमला के एक रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया है। वह वनडे की 35 पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

शुभमन गिल 35 पारियां पूरी करने के बाद वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। गिल ने 35 वनडे पारियों में 1900 से ज्यादा रन बनाकर हाशिम अमला का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। गिल से पहले 35 पारियों के बाद हाशिम अमला ने 1844 रन बनाए थे। इसके अलावा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम (1758), दक्षिण अफ्रीका के वैन डेर डुसेन (1679) और पाकिस्तान के ओपनर फखर जमान (1642) को  भी पीछे छोड़ दिया।

फाइल फोटो

शुभमन गिल ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

25 वर्ष की आयु से पहले एक कैलेंडर वर्ष में पांच या अधिक वनडे शतक

  • सचिन तेंदुलकर, 1996
  • ग्रीम स्मिथ, 2005
  • उपुल थरंगा, 2006 (सबसे कम उम्र)
  • विराट कोहली, 2012
  • शुभमन गिल, 2023

भारत में एक कैलेंडर वर्ष में पांच या अधिक वनडे शतक हैं

  • विराट कोहली (2012, 2017, 2018, 2019)
  • रोहित शर्मा (2017, 2018, 2019)
  • सचिन तेंदुलकर (1996, 1998)
  • राहुल द्रविड़ (1999)
  • सौरव गांगुली (2000)
  • शिखर धवन (2013)
  • शुभमन गिल (2023)

भारत के लिए सबसे तेज छह वनडे शतक (पारी के हिसाब से)

  • 35-शुभमन गिल
  • 46- शिखर धवन
  • 53- केएल राहुल
  • 61-विराट कोहली
  • 68- गौतम गंभीर

इतना ही नहीं शुभमन गिल ने एक कैलेंडर साल 1200 रन पूरे करने का कमाल किया है। इससे पहले क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर ने एक कैंलेडल ईयर में 1894 बनाने का रिकॉर्ड बनाया है। गिल अभी सचिन से करीब 700 रन पीछे हैं। उनके पास वर्ल्ड कप में इसे तोड़ने का मौका है।

यह भी पढ़ें- कोच Rahul Dravid के लिए परिवार से आई बड़ी खुशखबरी, बड़े बेटे समित का इस टीम में हुआ सिलेक्शन

बता दें कि शुभमन गिल भारत के किंग यानी विराट कोहली के नक्श-ए-कदम पर चल रहे हैं। साल 2023 में विराट ने तीनों फॉर्मेट की 22 पारियों में 5 शतक जड़े हैं। वहीं, शुभमन गिल 39 पारियों में 7 शतक जड़ चुके हैं। गिल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 97 गेंद पर 104 रन की पारी खेली। इस दौरान 4 छक्के और 6 चौके लगाए।

यह भी पढ़ें- जब Ian Bell के लिए Dhoni ने दिखाई थी दरियादिली, ENG ने जीता मैच; 'माही' ने अपने फैसले से फैंस को बनाया दिवाना