Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs NED: शुभमन गिल ने रचा इतिहास, इस साल ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; सचिन-कोहली के क्लब में मारी एंट्री

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। रोहित और गिल के जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 100 रन की पार्टनरशिप की। शुभमन गिल ने 32 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान तीन चौके और 4 छक्के जड़े।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sun, 12 Nov 2023 04:01 PM (IST)
Hero Image
शुभमन गिल ने एक कैलेंडर ईयर में पूरे किए 2000 रन।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने एक और माइलस्टोन हासिल किया। नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलते हुए शुभमन गिल ने एक कैलेंडर ईयर में 2000 रन बनाने का कारनामा कर दिखाया। इस साल ऐसा करने वाले शुभमन गिल दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।

नीदरलैंड्स के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। भारतीय टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया गया। रोहित और गिल के जोड़ी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पहले विकेट के लिए दोनों के बीच 100 रन की पार्टनरशिप की। शुभमन गिल ने 32 गेंद पर 51 रन की पारी खेली। इस दौरान तीन चौके और 4 छक्के जड़े।

शुभमन गिल के नाम एक और उपलब्धि

इस अर्धशतक की मदद से शुभमन गिल ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। शुभमन गिल दुनिया के पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने एक कैलेंडर ईयर में में 2000 रन पूरे किए। गिल ने इस साल 27 वनडे मैच में 1500 रन बनाए हैं। उन्होंने इस साल टेस्ट में 32.85 की औसत से 230 रन बनाए हैं। टी-20 में उन्होंने एक शतक मदद से 30.40 की औसत से 304 रन बनाए हैं। गिल इस साल अभी तक 2,034 रन बना चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पहले World Cup 2023 से हुई बाहर फिर आईसीसी ने किया सस्पेंड, अब चैंपियंस ट्रॉफी नहीं खेल पाएगी श्रीलंका टीम

दिग्गजों की लिस्ट में हुए शामिल

शुभमन ने गिल इस उपलब्धि के चलते दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। सचिन तेंदुलकर ने पांच बार एक कैलेंडर ईयर में 2000 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। सचिन ने साल 1996, 1997, 1998, 2002 और 2007 में 2000 से अधिक अंतरराष्ट्रीय रन बनाए थे। वहीं, विराट कोहली ने 6 बार यह कारनामा किया है।  

यह भी पढ़ें- PAK vs ENG: 'हम भविष्य में गलतियों को ना...' जोस बटलर ने जीत के बाद टीम को किया मोटिवेट, विली के लिए कही बड़ी बात