Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs NZ Semi final: Rohit Sharma बने World Cup के नए 'सिक्सर किंग' Chris Gayle को पीछे छोड़ते हुए बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पहली ही गेंद से जमकर धुनाई की। हिटमैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों पर 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 47 रन कूटे। अपनी इस पारी के दौरान हिटमैन ने चार चौके और चार छक्के जमाए। रोहित ने चार सिक्स लगाने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।

By Shubham MishraEdited By: Shubham MishraUpdated: Wed, 15 Nov 2023 03:04 PM (IST)
Hero Image
IND vs NZ: रोहित शर्मा ने छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्लीRohit Sharma IND vs NZ: वर्ल्ड कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा का बल्ला जमकर बोला। हिटमैन ने अपने होम ग्राउंड पर चौके-छक्कों की बरसात की। रोहित ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों पर 47 रन की आतिशी पारी खेली। रोहित के आगे कीवी बॉलिंग अटैक पूरी तरह से बेबस नजर आया। हिटमैन वनडे विश्व कप के इतिहास में अब सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की पहली ही गेंद से जमकर धुनाई की। हिटमैन ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 29 गेंदों पर 162 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 47 रन कूटे। अपनी इस पारी के दौरान हिटमैन ने चार चौके और चार छक्के जमाए। रोहित ने चार सिक्स लगाने के साथ ही वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला है। रोहित अब वर्ल्ड कप इतिहास में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।

— BCCI (@BCCI) November 15, 2023

हिटमैन ने तोड़ा गेल का रिकॉर्ड

रोहित शर्मा ने क्रिस गेल का बड़ा रिकॉर्ड चकनाचूर कर डाला है। भारतीय कप्तान अब वनडे विश्व कप में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित के नाम अब 50 छक्के दर्ज हो गए हैं। वहीं, क्रिस गेल ने एकदिवसीय वर्ल्ड कप में 49 छक्के लगाए थे। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल का नाम है, जिन्होंने कुल 43 सिक्स जड़े हैं। वहीं, एबी डिविलियर्स 37 छक्कों के साथ चौथे पायदान पर हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ Semifinal: सेमीफाइनल में टॉस जीतकर बैटिंग या बॉलिंग क्या करना होगा सही? Sunil Gavaskar ने दी कप्तान Rohit को अहम सलाह

टीम इंडिया को दी तूफानी शुरुआत

रोहित शर्मा ने सेमीफाइनल जैसे बड़े मुकाबले में टीम इंडिया को एकबार फिर दमदार शुरुआत दी। रोहित ने शुभमन गिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। रोहित और गिल ने 71 रन महज 50 गेंदों पर बटोरे। रोहित को टिम साउदी ने केन विलियमसन के हाथों कैच कराते हुए पवेलियन की राह दिखाई।