Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs SA 2nd ODI: Sai Sudarshan ने बल्‍ले से फिर किया कमाल, लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ा; 36 साल बाद दोहरा दिया ये कारनामा

भारत के सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन ने दूसरे वनडे मैच में भी बल्ले से शानदार परफॉर्मेंस किया। दूसरे वनडे में साई सुदर्शन ने अर्धशतकीय पारी खेली। साई ने 65 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बैक-टू-बैक दूसरा अर्धशतक जमाया। इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। साई सुदर्शन करियर के पहले दो वनडे में दो अर्धशतक जमाने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

By Priyanka JoshiEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Tue, 19 Dec 2023 08:28 PM (IST)
Hero Image
IND vs SA: Sai Sudharsan ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Sai Sudharsan Record: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच गरेबरहा के सेंट जॉर्ज पॉर्क स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 211 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की तरफ से सलामी बल्लेबाज साई सुदर्शन का बल्ला फिर से गरजा।

उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 83 गेंदों का सामना करते हुए 7 चौके और 1 छक्का लगाते हुए 62 रन की पारी खेली। साई ने लगातार दूसरा अर्धशतक जड़ते हुए 36 साल बाद एक बड़ा कारनामा कर दिया।

IND vs SA: Sai Sudharsan ने जड़ा तूफानी अर्धशतक

दरअसल, भारतीय टीम की दूसरे वनडे (IND vs SA 2nd ODI) में शुरुआत खराब रही। टीम ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर 4 रन के स्कोर पर रुतुराज गायकवाड़ के रूप में पहला विकेट गंवाया। उन्हें नांद्रे बर्गर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद साई और तिलक ने टीम की पारी को संभाला।

साई सुदर्शन (Sai Sudharsan) ने 65 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने बैक-टू-बैक दूसरा अर्धशतक जमाया। इस दौरान उन्होंने एक खास उपलब्धि अपने नाम की।

यह भी पढ़ें:IPL 2024 Auction: Rinku Singh के हाथों लगातार 5 छक्‍के खाने वाले Yash Dayal को आरसीबी ने निराशा से उबारा, करोड़पति बनकर उड़ाएंगे बल्‍लेबाजों के होश

गकेबरहा के सेंट जॉर्ज पार्क में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे के दौरान साई सुदर्शन करियर के पहले दो वनडे में दो अर्धशतक जमाने वाले केवल दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले 1987 में नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने ये कारनामा किया था।

वनडे डेब्यू के बाद से लगातार अर्धशतक बनाने वाले भारतीय

नवजोत सिंह सिद्धू - 73 रन, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, 75 रन बनाम न्यूजीलैंड, 51 रन बनाम ऑस्ट्रेलिया, 55 रन बनाम जिम्बाब्वे

साई सुदर्शन - दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में नाबाद 55 रन, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे वनडे में 63 रन

यह भी पढ़ें:IPL 2024 Auction: Shah rukh Khan के लिए खूब लड़ा पंजाब, गुजरात टाइटंस ने खजाना बरसाकर मजबूत कर लिया अपना ये पक्ष