Move to Jagran APP

IND vs SA: 'King Kohli' के 49 शतकों का पूरा लेखा-जोखा, कब-कहां और किसके खिलाफ जड़े; यहां देखें पूरी लिस्ट

कोलकाता के ईडन गार्डन्‍स में भारत के लिए खेलते हुए 2009 में विराट कोहली ने पहला शतक जड़ा था। 14 साल बाद उसी मैदान पर कोहली ने सचिन के महा रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। कोहली अब नया इतिहास बनाने से महज एक कदम दूर है। विराट कोहली के फैंस चाहेंगे की जल्द ही क्रिकेट का एक नया अध्याय लिखा जाए।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarPublished: Sun, 05 Nov 2023 09:50 PM (IST)Updated: Sun, 05 Nov 2023 09:50 PM (IST)
विराट कोहली के शतकों की पूरी लिस्ट।

उमेश कुमार, नई दिल्ली। विराट कोहली ने ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए अपने वनडे करियर का 49वां शतक जड़ा। विराट कोहली ने अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। वहीं, तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा मौजूद हैं। चौथे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग मौजूद हैं।

भारत के लिए 2008 में वनडे डेब्यू करने वाले विराट कोहली ने अपना पहला शतक दिसंबर 2009 में श्रीलंका के खिलाफ कोलकाता में लगाया था। उसके बाद से कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा है। 14 साल बाद उसी मैदान पर अपना ऐतिहासिक 49वां शतक लगाया।

आईए जानते हैं विराट कोहली ने कब-कब वनडे में शतक लगाए हैं।

क्रम साल खिलाफ स्कोर स्थान
1. 2009 श्रीलंका 107 कोलकाता
2. 2010 श्रीलंका 102* ढाका
3. 2010 ऑस्ट्रेलिया 118 विशाखापट्टनम
4. 2010 न्यूजीलैंड 105 गुवाहाटी
5. 2011 बांग्लादेश 100* ढाका
6. 2011 इंग्लैंड 107 कार्डिफ
7. 2011 इंग्लैंड  112* दिल्ली
8. 2011 वेस्टइंडीज 117 विशाखापट्टनम
9. 2012 श्रीलंका 133* होबार्ट
10. 2012 श्रीलंका 108 ढाका
11. 2012 पाकिस्तान 183 ढाका
12. 2012 श्रीलंका 106 हम्बनटोटा
13. 2012 श्रीलंका  128 कोलंबो
14. 2013 वेस्टइंडीज 102 पोर्ट ऑफ स्पेन
15. 2013 जिम्बाब्वे 115 हरारे
16. 2013 ऑस्ट्रेलिया 100* जयपुर
17. 2013 ऑस्ट्रेलिया 115* नागपुर
18. 2014 न्यूजीलैंड 123 नेपियर
19. 2014 बांग्लादेश 136 फतुल्लाह
20. 2014 वेस्टइंडीज 127 धर्मशाला
21. 2014 श्रीलंका 139* रांची
22. 2015 पाकिस्तान 107 एडिलेड
23. 2015 साउथ अफ्रीका 138 चेन्नई
24. 2016 ऑस्ट्रेलिया 117 मेलबर्न
25. 2016 ऑस्ट्रेलिया 106 केनबरा
26. 2016 न्यूजीलैंड 154* मोहाली
27. 2017 इंग्लैंड 122 पुणे
28. 2017 वेस्टइंडीज 111* किंग्सटन
29. 2017 श्रीलंका 131 कोलंबो
30. 2017 श्रीलंका 110* कोलंबो
31. 2017 न्यूजीलैंड 121 मुंबई
32. 2017 न्यूजीलैंड 113 कानपुर
33. 2018 दक्षिण अफ्रीका 112 डरबन
34. 2018 दक्षिण अफ्रीका 160* केपटाउन
35. 2018 दक्षिण अफ्रीका 129* सेंचुरियन
36. 2018 वेस्टइंडीज 140 गुवाहाटी
37. 2018 वेस्टइंडीज 157* विशाखापटनम
38. 2018 वेस्टइंडीज 107 पुणे
39. 2019 ऑस्ट्रेलिया 104 एडिलेड
40. 2019 ऑस्ट्रेलिया 116 नागपुर
41. 2019 ऑस्ट्रेलिया 123 रांची
42. 2019 वेस्टइंडीज 120 पोर्ट ऑफ स्पेन
43. 2019 वेस्टइंडीज 114* पोर्ट ऑफ स्पेन
44. 2022 बांग्लादेश 113 चटगांव
45. 2022 श्रीलंका 113 गुवाहाटी
46. 2022 श्रीलंका 166* तिरुवनंतपुरम
47. 2023 पाकिस्तान 122* कोलंबो
48. 2023 बांग्लादेश 103* पुणे
49. 2023 साउथ अफ्रीका 101* कोलकाता

विराट कोहली ने 277 वनडे पारियों में 49वां शतक जड़ा है। वहीं, सचिन तेंदुलकर यहां तक पहुंचने में 452 पारियां खेली थीं। तीसरे स्थान पर मौजूद रोहित शर्मा ने 251 पारी 31 शतक जड़े हैं। चौथे नंबर पर मौजूद रिकी पोंटिंग ने 365 पारियों में 30 शतक लगाए थे। वहीं, सनथ जयसूर्या ने 433 पारियों में 28 शतक बनाए थे।

यह भी पढ़ें- IND vs SA: Virat Kohli और Jadeja का ऐतिहासिक प्रदर्शन, 83 रन पर ऑल आउट हुई साउथ अफ्रीका, भारत ने हासिल की 8वीं जीत


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.