Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

21 साल की उम्र में Yashasvi Jaiswal ने कर दिया गजब का कारनामा, सचिन-गावस्कर के इस क्लब में हुए शामिल

दरअसल यशस्वी जायसवाल 21 की उम्र में सलामी बल्लेबाज के रूप में तीन बार 50 प्लस का स्कोर करके सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 में 50 प्लस का स्कोर किया। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में दो बार यह कमाल कर चुके हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ जायसवाल ने नाबाद 84 रन बनाए।

By Umesh KumarEdited By: Umesh KumarUpdated: Sun, 13 Aug 2023 02:35 PM (IST)
Hero Image
वेस्टइंडीज के खिलाफ यशस्वी जायसवाल ने जड़ा अर्धशतक। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। फ्लोरिडा के मैदान पर भारत सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का तूफान देखने को मिला। जायसवाल ने 51 गेंद का सामना करते हुए 84 रन की नाबाद पारी खेली। इस अर्धशतक की बदौलत यशस्वी जायसवाल ने 21 साल की वो कारनामा कर दिखाया, जिसे करने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं। अर्धशतक जड़ते ही जायसवाल सचिन-गावस्कर के खास क्लब में एंट्री मार ली।

दरअसल, यशस्वी जायसवाल, 21 की उम्र में सलामी बल्लेबाज के रूप में तीन बार 50 प्लस का स्कोर करके सचिन तेंदुलकर और सुनील गावस्कर के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। यशस्वी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी-20 में 50 प्लस का स्कोर किया। इससे पहले टेस्ट क्रिकेट में दो बार यह कमाल कर चुके हैं। 21 साल की उम्र 50 प्लस स्कोर करने वालों की लिस्ट में जायसवाल 4 नंबर पर पहुंच गए हैं।

7 - Gavaskar

4 - Apte

3 - Yashasvi*

3 - Shubman

3 - Karthik

3 - Shaw

3 - Uthappa— Cricbaba (@thecricbaba) August 13, 2023

सचिन और गावस्कर के क्लब में मारी एंट्री

इस लिस्ट में सबसे पहला नाम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का है। उन्होंने 21 साल की उम्र में सलामी बल्लेबाज के रूप में 12 बार 50 प्लस का स्कोर किया था। इसके बाद लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर का नाम है। उन्होंने यह कमाल 7 बार किया था। तीसरे नंबर पर पूर्व सलामी बल्लेबाज माधव आप्टे हैं। इन्होंने 4 बार 50 प्लस का स्कोर किया था। इसके बाद यशस्वी जायसवाल का नाम दर्ज हो गया है। पांचवें नंबर पर शुभमन गिल हैं। गिल ने सलामी बल्लेबाजी के रूप में 4 बार 50 प्लस का स्कोर किया है।

रोहित को छोड़ा पीछे

बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ अर्धशतक जड़ते हुए जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय टी-20 करियर की पहली हाफ सेंचुरी पूरी। जायसवाल ने यह कमाल 21 की उम्र में किया। जायसवाल ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ते हुए 21 साल और 227 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। रोहित ने 14 साल पहले 22 साल और 41 दिन में भारत के लिए टी-20 में अर्धशतक जड़ा था।