Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जयदेव उनादकट और नवदीप सैनी नई टीम में, चेतन सकारिया और खलील अहमद पर लगी करोड़ों की बोली

IPL mega auction 2022 भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा तो वहीं वहीं जयदेव उनादकट को 1.30 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा और वो इस बार नई टीम में गए।

By Sanjay SavernEdited By: Updated: Mon, 14 Feb 2022 12:12 AM (IST)
Hero Image
जयदेव उनादकट को इस सीजन में मुंबई की टीम ने खरीदा (एपी फोटो)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। IPL mega auction 20आइपीएल मेगा आक्शन 2022 के दूसरे दिन भारतीय तेज गेंदबाजों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर बोली लगाई। खलील अहमद, नवदीप सैनी, चेतन सकारिया को को अच्छी कीमत मिली तो वहीं कई गेंदबाज अनसोल्ड भी रह गए। भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को दिल्ली कैपिटल्स ने 5.25 करोड़ की रकम खर्च करके खरीदा तो वहीं चेतन सकारिया पर भी कई फ्रेचाइजी ने अपनी दिलचस्पी दिखाई, लेकिन बाजी दिल्ली की टीम ने मारी और उन्हें 4.20 करोड़ में खरीद लिया। 

भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की बात करें तो उनका बेस प्राइस 75 लाख था, लेकिन उन्हें 2.60 करोड़ में राजस्थान रायल्स ने खरीद लिया। खलील अहमद के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच जमकर बोली लगी ती, लेकिन आखिरकार बाजी दिल्ली ने ही मारी। खलील अहमद बाएं हाथ के युवा तेज गेंदबाज हैं और वो दिल्ली के लिए काफी अहम साबित हो सकते हैं। भारतीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा जिनका बेस प्राइस एक करोड़ था उन्हें पहले राउंड में किसी ने नहीं खरीदा। दुष्मंथा चमीरा को दो करोड़ में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने खरीदा। 

शेल्डन कार्टरेल का बेस प्राइस 75 लाख था और उन्हें किसी ने भी नहीं खरीदा तो वहीं जयदेव उनादकट को 1.30 करोड़ में मुंबई इंडियंस ने खरीदा और वो इस बार नई टीम में गए। मयंक मार्कंडे को मुंबई की टीम ने 60 लाख में खरीदा और उनका बेस प्राइस 50 लाख रुपये था। शाहबाज नदीम को उनके बेस प्राइस 50 लाख में लखनऊ की टीम ने अपने साथ जोड़ लिया। रिंकू सिंह को 55 लाख में केकेआर तो वहीं मनन वोहरा को 20 लाख में लखनऊ की टीम ने खरीदा। नीलामी के दूसरे दिन पहले राउंड में नाथन कूल्टर नाइल, करन शर्मा, ईश सोढ़ी, पीयूष चावला, सचिन बेबी, हिम्मत सिंह, हरनूर सिंह, हिमांशू राणा व रिकी भूई को कोई खरीददार नहीं मिला।