Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Irani Cup 2023: 12 साल पुराने रिकॉर्ड को Yashasvi Jaiswal ने किया ध्वस्त, Shikhar Dhawan को छोड़ा पीछे

धवन ने भी रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पहली पारी में 177 और दूसरी पारी में 155 रनों का स्कोर बनाया था। दोनों पारियों में स्ट्राइक-रेट 100 से अधिक था। धवन कुल 332 रन बनाए थे।

By Jagran NewsEdited By: Umesh KumarUpdated: Sun, 05 Mar 2023 03:38 PM (IST)
Hero Image
यशस्वी जायसवाल ने तोड़ा शिखर धवन का रिकॉर्ड। फोटो ट्विटर

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने ईरानी कप में अपनी दमदार बल्लेबाजी के दम पर इतिहास रच दिया। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए मध्यप्रदेश के खिलाफ यशस्वी ने पहली पारी में दोहरा शतक लगाया और दूसरी पारी में भी 144 रन बनाए। वह एक ईरानी कप के एक मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने 2011 में शिखर धवन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ दिया।

गौरतलब हो कि धवन ने भी रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए खेलते हुए यह रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने पहली पारी में 177 और दूसरी पारी में 155 रनों का स्कोर बनाया था। दोनों पारियों में स्ट्राइक-रेट 100 से अधिक था। धवन कुल 332 रन बनाए थे।

यशस्वी ने तोड़ा धवन का रिकॉर्ड

वहीं, यशस्वी ने इस मैच में 357 रन बनाए। उन्होंने पहली पारी में 213 रन, दूसरी पारी में 144 रन बनाए। इस लिस्ट में तीसरा नाम हनुमा विहारी का है। साल 2018-19 में विहारी ने 294 रन बनाए थे।

रेस्ट ऑफ इंडिया ने मध्यप्रदेश को हराया

बता दें कि रेस्‍ट ऑफ इंडिया ने ईरानी कप के मैच में मध्‍यप्रदेश को 238 रन से मात दी। ग्‍वालियर में खेले गए मुकाबले में रेस्‍ट ऑफ इंडिया ने पहले बल्‍लेबाजी करके पहली पारी में 484 रन बनाए। जवाब में मध्‍यप्रदेश की पहली पारी 294 रन पर सिमट गई।

शेष भारत को पहली पारी में 190 रन की बढ़त मिली। शेष भारत की दूसरी पारी 246 रन पर ऑलआउट हुई और मध्‍यप्रदेश को जीत के लिए 437 रन का लक्ष्‍य मिला। लक्ष्‍य का पीछा करते हुए मध्‍यप्रदेश की दूसरी पारी 198 रन पर सिमट गई।

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2023: रेस्‍ट ऑफ इंडिया ने मध्‍यप्रदेश को विशाल अंतर से दी मात, Yashasvi Jaiswal रहे मैच के हीरो

यह भी पढ़ें- Irani Cup 2023: यशस्वी जायसवाल ने शतक से शेष भारत जीत के करीब, मध्यप्रदेश के सामने 437 रन का बड़ा लक्ष्य