Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

Ranji Trophy: Musheer Khan ने 18 साल की उम्र में मुंबई के लिए रचा इतिहास, वसीम जाफर का रिकॉर्ड टूटते-टूटते बचा

सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद ही लगातार चर्चा में हैं। अपने दमदार प्रदर्शन से वह भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। भारतीय टीम से पहले वह रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलत हुए मुशीर ने अपना पहला दोहरा शतक जड़ दिया है।

By Umesh Kumar Edited By: Umesh Kumar Updated: Sat, 24 Feb 2024 06:02 PM (IST)
Hero Image
मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा दोहरा शतक। फोटो- एपी

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मुशीर खान ने रणजी ट्रॉफी में अपने पहला दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया है। मुशीर खान मुंबई के ऐसे दूसरे युवा बल्लेबाज बने जिन्होंने दोहरा शतक जमाया है। इससे पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने मुंबई के लिए रणजी में यह कमाल किया था।

सरफराज खान के छोटे भाई मुशीर खान अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद ही लगातार चर्चा में हैं। अपने दमदार प्रदर्शन से वह भारतीय टीम के दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं। भारतीय टीम से पहले वह रणजी ट्रॉफी में धमाल मचा रहे हैं। बड़ौदा के खिलाफ मुंबई के लिए खेलत हुए मुशीर ने अपना पहला दोहरा शतक जड़ दिया है।

मुंबई के लिए बने संकटमोचन

रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में मुशीर मुंबई के लिए संकटमोचन बनकर उभरे। पहले दिन शतक जड़ने के बाद दूसरे दिन इससे दोहरे शतक में तब्दील किया। दोहरा शतक जड़ते ही मुशीर ने इतिहास रच दिया। मुशीर ने 18 साल 362 दिन में दोहरा शतक जड़ने वाले मुंबई के दूसरे बल्लेबाज बने।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG Test: शतक जड़ने के बाद पिंकी सेलिब्रेशन करते हुए दिखे Joe Root और Ben Stokes, जानें इसके पीछे की कहानी

3⃣5⃣7⃣ balls

1⃣8⃣ fours

Musheer Khan played a brilliant knock of 203* (357) to help Mumbai post 384 in the 1st innings against Baroda in #QF2 at the BKC Ground in Mumbai.@IDFCFIRSTBank | #MUMvBDA | #RanjiTrophy

Relive 📽️ his fantastic knock 🔽 pic.twitter.com/2ZRKMuI6xh— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) February 24, 2024

वसीम जाफर के बाद किया हर कमाल

मुशीर से पहले मुंबई के लिए पूर्व भारतीय बल्लेबाज वसीम जाफर ने यह कमाल किया था। साल 1996-97 में वसीम जाफर ने रणजी ट्रॉफी में पहला दोहरा शतक जड़ा था। तब वह 18 साल 262 दिन के थे। मुशीर उनका रिकॉर्ड तोड़ने से पीछे रह गए।

मुंबई की पहली पारी 384 पर सिमटी

बता दें कि पहले दिन बड़ौदा के खिलाफ मुंबई की हालत खराब थी। मुंबई ने 99 के स्कोर पर अपने चार बल्लेबाजों को खो दिया था। तब मुशीर बल्लेबाजी करने आए। मुशीर ने अपने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद दोहरा शतक जड़ा। वह 203 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की पहली पारी 384 रन पर समाप्त हुई।

यह भी पढे़ं- PSL: फैंस के 'जिम्बाबर' कहने पर भड़क गए Babar Azam, गुस्से में कर दी यह हरकत; वायरल हो गया वीडियो