Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

SL vs AFG: Pathum Nissanka वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले बने पहले श्रीलंकाई बैटर, गेल और सहवाग का रिकॉर्ड किया चकनाचूर

पाथुम निसांका ने शुक्रवार को अफगानिस्‍तान के खिलाफ दोहरा शतक जमाकर इतिहास रच दिया है। निसांका वनडे प्रारूप में दोहरा शतक जमाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्‍लेबाज बने। पाथुम निसांका ने केवल 136 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। निसांका वनडे क्रिकेट में तीसरे सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले बल्‍लेबाज बने। इस दौरान निसांका ने क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा।

By Abhishek Nigam Edited By: Abhishek Nigam Updated: Fri, 09 Feb 2024 07:23 PM (IST)
Hero Image
पाथुम निसांका ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक जमाया

 स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। पाथुम निसांका ने पल्‍लेकेले में शुक्रवार को अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले वनडे में दोहरा शतक जड़कर इतिहास रच दिया। निसांका वनडे प्रारूप में दोहरा शतक जमाने वाले पहले श्रीलंकाई बल्‍लेबाज बने। उन्‍होंने केवल 136 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया। निसांका वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक पूरा करने वाले तीसरे बल्‍लेबाज बने।

पाथुम निसांका ने दोहरा शतक जड़कर वेस्‍टइंडीज के पूर्व विस्‍फोटक ओपनर क्रिस गेल और पूर्व भारतीय विध्‍वंसक ओपनर वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा। निसांका ने जहां 136 गेंदों में दोहरा शतक जड़ा तो वहीं गेल ने 138 जबकि वीरेंद्र सहवाग ने 140 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था।

टूट गया 24 साल पुराना रिकॉर्ड

पाथुम निसांका ने दोहरा शतक जमाकर सनथ जयसूर्या का 24 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। निसांका श्रीलंका की तरफ से वनडे में सबसे बड़ा व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने वाले बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने सनथ जयसूर्या (189) का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्‍होंने भारत के खिलाफ 2000 में यह पारी खेली थी।

यह भी पढ़ें: Ravindra Jadeja के दुखी पिता बोले- 'काश उसकी शादी नहीं कराई होती', अब भारतीय क्रिकेटर ने किया तगड़ा पलटवार...

भारतीय खिलाड़ी के नाम है रिकॉर्ड

पाथुम निसांका ने 139 गेंदों में 20 चौके और 8 छक्‍के की मदद से नाबाद 210 रन बनाए। बता दें कि भारतीय टीम के युवा बल्‍लेबाज ईशान किशन के नाम वनडे प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक पूरा करने का रिकॉर्ड दर्ज है। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने बांग्‍लादेश के खिलाफ 2022 में 126 गेंदों में डबल सेंचुरी जड़ी थी।

वनडे प्रारूप में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने के मामले में ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर ग्‍लेन मैक्‍सवेल दूसरे स्‍थान पर काबिज हैं। मैक्‍सवेल ने 2023 वनडे वर्ल्‍ड कप में अफगानिस्‍तान के खिलाफ 128 गेंदों में दोहरा शतक पूरा किया था।

रोहित शर्मा का नहीं कोई सानी

वैसे, पाथुम निसांका वनडे प्रारूप में दोहरा शतक जमाने वाले 10वें बल्‍लेबाज बने। रोह‍ित शर्मा ने तीन दोहरे शतक जड़े हैं। सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, मार्टिन गप्टिल, फखर जमान, क्रिस गेल, शुभमन गिल, ईशान किशन और ग्‍लेन मैक्‍सवेल अन्‍य बल्‍लेबाज हैं, जिन्‍होंने वनडे क्रिकेट में 200 रन का आंकड़ा छुआ या पार किया है।

यह भी पढ़ें: '1000 बार जय श्रीराम बोलने...' Mohammed Shami ने दिखाया बहुतों को आईना, अपने बयान से मचाई खलबली