Move to Jagran APP

कपिल देव, महेंद्र सिंह धोनी की खास लिस्ट में हुई Rohit Sharma की एंट्री, भारतीय टीम चौथी बार बनी वर्ल्‍ड चैंपियन

भारतीय टीम ने शनिवार को टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब जीत लिया। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से मात दी। भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब अपने नाम किया। इस खिताब को जीतकर रोहित शर्मा ने विशेष उपलब्धि हासिल की। रोहित शर्मा अब एमएस धोनी और कपिल देव की लिस्‍ट में शामिल हो गए हैं।

By Abhishek Nigam Edited By: Abhishek Nigam Published: Sun, 30 Jun 2024 01:33 AM (IST)Updated: Sun, 30 Jun 2024 01:33 AM (IST)
कपिल देव, एमएस धोनी और रोहित शर्मा ने भारत को वर्ल्‍ड कप खिताब दिलाया

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। प्रार्थनाओं का दिखा असर। दुआएं आईं काम। मैदान पर खिलाड़‍ियों की मेहनत ने दिखाया दम। कभी न हार मानने वाला एटीट्युड आया काम। रोहित शर्मा के नेतृत्‍व में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 का खिताब जीत लिया। भारत ने 11 साल का खिताबी सूखा भी खत्‍म किया। 2013 के बाद आखिरकार भारतीय टीम आईसीसी खिताब अपने नाम करने में कामयाब रही।

भारतीय टीम ने बारबाडोस में शनिवार को खेले गए टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हरा दिया। भारतीय टीम ने दूसरी बार टी20 वर्ल्‍ड कप का खिताब जीता। इससे पहले भारत ने 2007 में एमएस धोनी की कप्‍तानी में टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था। ध्‍यान दिला दें कि शनिवार को भारत ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 176/7 का स्‍कोर बनाया। जवाब में दक्षिण अफ्रीका 20 ओवर में 169/8 बना सकी।

रोहित शर्मा खास क्‍लब का बने हिस्‍सा

इस जीत के साथ ही रोहित शर्मा एक विशिष्‍ट क्‍लब का हिस्‍सा बन गए हैं। 'हिटमैन' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा भारत को वर्ल्‍ड कप चैंपियन बनाने वाले तीसरे कप्‍तान बन गए हैं। रोहित शर्मा अब कपिल देव और एमएस धोनी के स्‍पेशल क्‍लब में जुड़ गए हैं। कपिल देव की कप्‍तानी में भारत ने 1983 वर्ल्‍ड कप खिताब जीता था। इसके बाद एमएस धोनी की कप्‍तानी में भारत ने 2007 टी20 वर्ल्‍ड कप और 2011 वनडे वर्ल्‍ड कप खिताब जीते।

यह भी पढ़ें: 'मेरा आखिरी टी20 वर्ल्‍ड कप और T20I मैच', Virat Kohli ने फाइनल के बाद कर दी संन्‍यास की घोषणा

रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारत ने 17 साल का सूखा खत्‍म करते हुए टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 की ट्रॉफी जीती। भारत ने चौथा वर्ल्‍ड कप अपने खाते में जोड़ा। बता दें कि भारतीय टीम ने ऑस्‍ट्रेलिया के बराबर 12 फाइनल में हिस्‍सा लिया। ऑस्‍ट्रेलिया कुल 9 बार चैंपियन बना। भारत चार बना चैंपियन बना।

कप्‍तान रोहित का अर्धशतक

भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्‍ड कप खिताब जीतकर अनोखा अर्धशतक जड़ा। रोहित शर्मा की कप्‍तानी में भारत ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 50वीं जीत दर्ज की। रोहित दुनिया के पहले कप्‍तान बने, जिनके नेतृत्‍व में टीम ने 50 टी20 इंटरनेशनल मैच जीते। इस लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर पाकिस्‍तान के कप्‍तान बाबर आजम काबिज हैं। बाबर की कप्‍तानी में पाकिस्‍तान ने 48 मैच जीते।

टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा जीत दर्ज करने वाले कप्‍तान

  • 50 - रोहित शर्मा (भारत)
  • 48 - बाबर आजम (पाकिस्‍तान)
  • 45 - ब्रायन मसाबा (युगांडा)
  • 44 - इयोन मोर्गन (इंग्‍लैंड)

यह भी पढ़ें: भारत ने 17 साल बाद खिताब जीतकर लगाया रिकॉर्ड्स का अंबार, 'रोहित ब्रिगेड' द्वारा बनाए सभी कीर्तिमान देखें यहां


This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.