Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

IND vs SL: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, राहुल द्रविड़ को पछाड़कर बने वनडे के बादशाह

भारत और श्रीलंका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए लंकाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए। 241 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Sun, 04 Aug 2024 06:52 PM (IST)
Hero Image
रोहित शर्मा ने 2 रन बनाते ही रचा इतिहास। इमेज- बीसीसीआई

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। पहले बैटिंग करते हुए लंकाई टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 240 रन बनाए।

241 रनों के लक्ष्‍य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पारी का आगाज किया। मुकाबले में 2 रन बनाते ही रोहित ने इतिहास रच दिया। इतना ही नहीं राहुल द्रविड़ को पीछे छोड़ वह वनडे में चौथे सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं।

द्रविड़ को पीछे छोड़ा

  • रोहित शर्मा आज अपने करियर का 264वां वनडे मैच खेल रहे हैं।
  • वनडे की 256 पारियों में उन्‍होंने करीब 50 की औसत और 92 की स्‍ट्राइक रेट से 10769* रन बनाए हैं।
  • वह वनडे में चौथे सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। उन्‍होंने राहुल द्रविड़ को पछाड़ा है।
  • उनसे पहले द्रविड़ ने अपने करियर में 340 वनडे खेले थे।
  • इस दौरान 314 पारियों में पूर्व भारतीय कोच ने 39.15 की औसत और 71.18 की स्‍ट्राइक रेट से 10768 रन बनाए थे।

वनडे में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

  • सचिन तेंदुलकर: 18426 रन
  • विराट कोहली: 13872 रन
  • सौरव गांगुली: 11221 रन
  • रोहित शर्मा: 10769* रन
  • राहुल द्रविड़: 10768 रन

ये भी पढ़ें: VIDEO: कैच लेने के बाद विराट कोहली ने किया रियान पराग का सिग्नेचर स्टेप, बिहू डांस कर लूटी महफिल

पहले वनडे में ठोका था अर्धशतक

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्‍ड कप के बाद वापसी कर रहे हैं। सीरीज के पहले वनडे में भारतीय कप्‍तानी ने तूफानी पारी खेली थी। उन्‍होंने 33 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया था। हिटमैन ने 123.4 की स्‍ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 58 रन जड़े थे। इस दौरान उनके बल्‍ले से 7 चौके और 3 छक्‍के निकले थे। डुनिथ वेललेज ने उन्‍हें LBW आउट किया था।

ये भी पढ़ें: IND vs SL 2nd ODI: पहली ही गेंद पर देखने को मिला मियां मैजिक, मोहम्‍मद सिराज ने जहीर खान के क्‍लब में मारी एंट्री