Move to Jagran APP

Sanju Samson ने किया वह कारनामा, जिसके लिए MS Dhoni भी तरसते रहे; जान लीजिए क्‍या

Sanju Samson भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल में बांग्‍लादेशी गेंदबाजों की शामत आ गई। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले 2 मुकाबलों में फेल रहे सलामी बल्‍लेबजा संजू सैमसन ने हैदराबाद में आते ही आतिशी पारी खेलना शुरू की।

By Rajat Gupta Edited By: Rajat Gupta Updated: Sat, 12 Oct 2024 10:21 PM (IST)
Hero Image
संजू सैमसन ने ठोकी तूफानी सेंचुरी। इमेज- बीसीसीआई

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और बांग्‍लादेश के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल में बांग्‍लादेशी गेंदबाजों की शामत आ गई। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्‍लेबाजी चुनी। पहले 2 मुकाबलों में फेल रहे संजू सैमसन ने हैदराबाद में आते ही अपनी क्‍लास दिखाना शुरू की।

जल्‍दी गिरा पहला विकेट

भारत को अभिषेक शर्मा के रूप में पहला झटका जल्‍दी लगा। इसके बाद मैदान पर आए कप्‍तान सूर्यकुमार यादव का संजू सैमसन को भरपूर साथ मिला। दोनों ने मिलकर बांग्‍लादेशी गेंदबाजों की कुटाई शुरू की। दोनों ही बल्‍लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा किया।

That's the 2nd Fastest T20I century for India after Rohit Sharma 👌👌

Live - https://t.co/ldfcwtHGSC#INDvBAN | @IamSanjuSamson | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/OUleJIEfvp

— BCCI (@BCCI) October 12, 2024

संजू सैमसन ने लगाया शतक

  • इसके बाद संजू सैमसन ने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया।
  • संजू ने 40 गेंदों पर शतक ठोका। उन्‍होंने 236.17 की स्‍ट्राइक रेट से 47 गेंदों पर 111 रन बनाए।
  • अपनी इस पारी में संजू ने 11 चौके और 8 छक्‍के ठोके।
  • संजू और सूर्या ने दूसरे विकेट के लिए 173 रन जोड़े।
  • इसके साथ ही संजू सैमसन ने वह कारनामा किया जो महेंद्र सिंह धोनी भी अपने करियर में नहीं कर पाए।

पहले भारतीय विकेटकीपर बने

संजू टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। इससे पहले टी20 इंटरनेशनल में एक मैच में सबसे ज्‍यादा स्‍कोर बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन थे। ईशान भारतीय टीम में जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। पूर्व भारतीय कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी का टी20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक स्‍कोर 56 रन था।

T20I में भारतीय विकेटकीपर का सर्वाधिक स्‍कोर

  • संजू सैमसन- 111 रन
  • ईशान किशन- 89 रन
  • ऋषभ पंत- 65* रन
  • ईशान किशन- 58 रन
  • संजू सैमसन- 58 रन

दूसरा सबसे तेज शतक लगाया

संजू सैमसन टी20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्‍यादा शतक लगाने वाले भारतीय बल्‍लेबाज बन गए हैं। इससे पहले रोहित शर्मा ने 35 गेंदों पर यह कारनामा किया था। लिस्‍ट में तीसरे पर सूर्यकुमार यादव और चौथे पर अभिषेक शर्मा हैं।

ये भी पढ़ें: India vs Bangladesh: Sanju Samson और सूर्यकुमार यादव का गरजा बल्‍ला, हैदराबाद में भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास 

T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय

  • रोहित शर्मा- 35 गेंद
  • संजू सैमसन- 40 गेंद
  • सूर्यकुमार यादव- 45 गेंद
  • अभिषेक शर्मा- 46* गेंद
  • केएल राहुल- 46 गेंद

ये भी पढ़ें: Sanju Samson Hundred: विजयदशमी पर संजू सैमसन का धमाका, एक ओवर में जड़े पांच छक्के; 40 गेंद में शतक